Bihar

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में दबने से 8 महिलाओं की मौत हो गई है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर मंगलवार को शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है। आज चैत्र का अंतिम मंगलवार होने के कारण भीड़ काफी उमड़ी हुई थी। मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। भगदड़ के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कई महिलाएं भीड़ में हीं दब गईं और उनकी मौत हो गई।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, यह भगदड़ क्यों मची? इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती नहीं थी। हालांकि, घटना के बाद पुलिस-प्रशासन का अमला वहां पहुंच गया था।

मीडिया से बातचीत में एक महिला ने कहा कि वो पटना से माता के दर्शन के लिए आई थीं। यहां काफी ज्यादा भीड़ थी। प्रशासन ने पूरी व्यवस्था नहीं की थी। हालत यह हो गई कि लोग एक-दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान घटना हुई। महिला ने कहा कि उनको सूचना मिली की 5 महिलाओं की मौत हो गई। लेकिन कई और लोगों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मंदिर को पूरी तरह खाली कराया जा रहा है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मंदिर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था या भीड़ प्रबंधन में कोई भारी कोताही तो नहीं बरती गई?

यह भी कहा जा रहा है कि घटना के बाद एंबुलेंस काफी देर से वहां पहुंचा था। आननफानन में मंदिर को फिलहाल बंद कर दिया गया है। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई है। मंदिर में एक मेले के भी आयोजन की जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि मंदिर और मेले दोनों ही जगहों पर लोगों की भारी भीड़ थी। एक महिला श्रद्धालु ने कहा कि हर मंगलवार को यहां भीड़ होती है। मंदिर में कोई लाइन में लगना नहीं चाहता, सबको लगता है कि हम पहले अंदर चले जाएं। बहरहाल पुलिस-प्रशासन ने वहां मोर्चा संभाल रखा है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद स्थानीय लोग भी आक्रोशित हो गए। प्रशासन ने किसी तरह भीड़ में दबे लोगों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां घायलों को इलाज चल रहा है वहां भी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। फिलहाल मंदिर प्रबंधन की तरफ से इस घटना को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

22 घंटे ago