Bihar

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का शव उसके ही कमरे से बरामद हुआ. घटना पारू थाना क्षेत्र की है. मृतका सिपाही पारू थाना में ही तैनात थी और थाने के पास में एक कमरा लेकर रहती थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

2022 बैच की सिपाही की मौत:

मुजफ्फरपुर पुलिस के अनुसार 2022 बैच की महिला सिपाही प्रीति कुमारी लखीसराय की रहने वाली थी. वह अपने पति और एक बच्चा के साथ थाना के पास की किराये का कमरा लेकर रहती थी. सरैया एसडीपीओ गरिमा कुमारी ने बताया कि थाना को सूचना मिली थी, इसके बाद कमरे से शव बरामद किया गया है.

‘पति-पत्नी में विवाद’:

आसपास के रहने वाले लोग बताते हैं कि घटना वाले दिन सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद शाम होते-होते उनकी मौत की खबर फैल गई. इससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया.

हिरासत में पति:

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. इस मामले पर मुजफ्फरपुर एसएसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि हर पहलु पर जांच की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

3 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

5 घंटे ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

6 घंटे ago