Bihar

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका दीदियों ने अपने हाथों में लिया है। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं रसोई में इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाएं, उन्हें अपने गांव में ही यह चूल्हा उपलब्ध हो इसके लिए अब जीविका दीदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दीदी अब तक सोलर प्लेट और बल्ब आदि तैयार करती थीं। वह इंडक्शन चूल्हा भी तैयार करेंगी। इसके लिए राज्य की सात हजार जीविका दीदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दीदियों को आईआईटी मुंबई और दिल्ली के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए जीविका की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है।

जीविका वुमेन इनिशिएटिव फॉर रिन्यूएबल एनर्जी एंड सॉल्युशन प्राइवेट लिमिटेड गयाजी को इसकी जिम्मेवारी दी गई है। इस कंपनी से जुड़ी जीविका दीदी संजू देवी ने बताया कि सोलर प्लेट और सोलर बल्ब हम लोग मिलकर बना रहे थे। पूरे बिहार में सोलर प्लेट की सप्लाई भी होती थी। अब इंडक्शन चूल्हा भी सभी दीदी बनाएंगी। इसके लिए सभी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे ग्रामीण इलाके में गैस की किल्लत से निजात मिलेगी। बता दें कि इन दिनों गैस की किल्लत है। चूंकि ग्रामीण इलाके में इसका असर ज्यादा है। सरकार ने 45 दिनों के बाद ही गैस मिलने का नियम भी बनाया है। इससे परेशानी ज्यादा है। ऐसे में इंडक्शन चूल्हा विकल्प भी ग्रामीण इलाकों में दिया जाएगा। चूल्हे का उत्पादन करके ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सस्ते दामों में उपलब्ध कराया जाएगा ताकि गैस नहीं रहने पर इसका उपयोग हो सके।

महिला उद्यमियों को तकनीशियन बनाने का प्रयास किया जा रहा

जीविका की ओर से अब महिला उद्यमियों को तकनीकी रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। स्वच्छ ऊर्जा और सशक्त महिला बनाने के मकसद से जीविका वुमेन इनिशिएटिव फॉर रिन्यूएबल एनर्जी एंड सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड गयाजी का गठन जीविका दीदियों द्वारा किया गया। छह जनवरी 2020 में बने इस कंपनी से अब तक सात हजार से अधिक जीविका दीदी जुड़ी है। इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है।

बाजार से सस्ता मिलेगा इंडक्शन चूल्हा

बिहार दिवस पर गांधी मैदान में जीविका दीदियों ने इंडक्शन चूल्हा का स्टॉल लगाया था। तीन दिनों में दस चूल्हा बिका और 30 की एडवांस बुकिंग भी हुई। ये चूल्हा अमेरिकन कंपनी फेविस्ता की ओर से तैयार किया गया है। चूल्हे को जीविका दीदियों द्वारा गयाजी के कई गांवों में नि:शुल्क में वितरण किया गया है। चूंकि युद्ध के कारण अभी इंडक्शन चूल्हा नहीं आ पा रहा है। ऐसे में अब जीविका दीदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

1 घंटा ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

8 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

13 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

14 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

15 घंटे ago