बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम से निराश एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.
मुजफ्फरपुर में छात्रा ने की आत्महत्या :
मामला सरैया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का है, जहां 18 वर्षीय अल्पना रानी ने अपने कमरे में जान दे दी. बताया जा रहा है कि कल ही बिहार इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित हुआ था, जिसमें अल्पना को सेकेंड डिवीजन मिला था. उसे फर्स्ट डिवीजन की उम्मीद थी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं आने से वह मानसिक तनाव में आ गई थी.
फर्स्ट डिवीजन की उम्मीद लगायी बैठी थी :
परिजनों के अनुसार, अल्पना पढ़ाई में अच्छी छात्रा थी और बेहतर परिणाम की उम्मीद कर रही थी. रिजल्ट आने के बाद से ही वह काफी परेशान लग रही थी. अल्पना ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.
घर बंद कर दे दी जान :
काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजनों को शक हुआ. दरवाजा तोड़कर जब लोग अंदर पहुंचे तो देखा कि अल्पना का शव पड़ा हुआ है. परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस और FSL की टीम जांच में जुटी :
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही एफएसएल टीम भी जांच में जुट गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.
शिक्षा मंत्री ने दी थी सलाह :
यहां यह बताना भी जरूरी है कि इस तरह की घटनाओं की आशंका पहले से बनी रहती है. तभी तो परीक्षा परिणाम प्रकाशित करते समय शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा था कि छात्र-छात्राएं कम नंबर आने पर परेशान ना हों. अभी आगे और भी मौके मिलेंगे. साथ ही उन्होंने अभिभावकों से भी कहा था कि बच्चों का मनोबल बढ़ाएं.
ऐसे में यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या केवल अंक और परीक्षा परिणाम ही जीवन का पैमाना हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों पर बढ़ते मानसिक दबाव को समझने और उन्हें भावनात्मक सहारा देने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके…