Bihar

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना के रामडीहा गांव में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो अपराधी कुंदन ठाकुर और प्रियांशु दुबे मारे गए. इस मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान श्री राम यादव शहीद हो गए. बताया जाता है कि कुंदन ठाकुर ने पिछले दिनों चकिया थाना की पुलिस को धमकी दी थी. मोतिहारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुंदन ठाकुर पर कई मामले दर्ज थे और वह एक कुख्यात अपराधी था. पुलिस ने इनके पास से 1 करबाइन, 2 पिस्टल और कट्टा बरामद किया है.

फोन पर पुलिस को दी थी धमकी

बता दें कि एक दिन पहले ही मोतिहारी के चकिया थाना के अपर थाना अध्यक्ष गौरव कुमार के फोन पर नेपाल के नंबर से फोन पर धमकी दी गई थी. फोन करने वाला एक युवक अपने आप को कुंदन ठाकुर बता रहा था और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कुछ दिनों बाद अपराधी और पुलिस के मुठभेड़ में 15 पुलिस को मारने की खुली धमकी दे रहा था.

धमकी में अपराधी ने क्या कहा?

फोन करने वाले युवक ने अपर थानाध्यक्ष को फोन कर कहा था कि न्यूज में देखे हैं कि पुलिस अपराधी के मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया है. लेकिन, पता है कि अगला न्यूज क्या होगा… अगला न्यूज होगा कि अपराधी और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुआ और 10- 15 पुलिसकर्मी की मौत हो गई है…. गुंडई क्या होती है, यह हम आपको और पूरे शहर बहुत जल्द दिखा देंगे.

इस घटना में जिस तरह से एक अपराधी ने पुलिस को फोन करके खुली धमकी दी थी वह पुलिस के सामने बड़ी चुनौती थी. और अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई और दो अपराधी मारे गए.  मोतिहारी एनकाउंटर की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी और एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है. पूरे चकिया क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है. अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा. पुलिस की ओर से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नेपाल से सटे होने की वजह से आए दिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर नेपाल भाग जाते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

4 सेकंड ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

13 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

15 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

16 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

19 घंटे ago