Bihar

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी श्रीनिवास लुईस को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली साइबर पुलिस ने उसे कर्नाटक के मैसूर से दबोचा। आरोपी ने ई-मेल के जरिए लगातार धमकियां देकर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा रखी थी।

पटना पुलिस लाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

Patna पुलिस अब आरोपी को अपने कब्जे में लेने की तैयारी में है। सिटी एसपी के मुताबिक, जल्द ही टीम दिल्ली जाएगी और प्रोडक्शन वारंट पर उसे पटना लाया जाएगा। यहां दर्ज मामलों में उससे गहन पूछताछ की जाएगी।

VPN से छिपाता था पहचान, ऐसे हुआ ट्रैक

आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल करता था, जिससे उसका आईपी एड्रेस विदेशी लोकेशन का दिखता था। हालांकि साइबर सेल ने डीएनएस लीक और सर्वर डेटा के जरिए उसकी असली लोकेशन ट्रैक कर ली, जिसके बाद गिरफ्तारी संभव हो सकी।

1100 से ज्यादा धमकी भरे ई-मेल, 50 केस दर्ज

जांच में सामने आया है कि श्रीनिवास ने देशभर में 1100 से अधिक धमकी भरे ई-मेल भेजे। अकेले बिहार में उसके खिलाफ करीब 50 मामले दर्ज हैं। Samastipur और Patna Civil Court समेत कई अदालतों को उड़ाने की धमकी से कई बार अफरा-तफरी मच चुकी है।

लॉ ड्रॉपआउट, ज्यूडिशरी से था नाराज

47 वर्षीय आरोपी लॉ की पढ़ाई कर चुका है, लेकिन फाइनल ईयर पूरा नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार वह न्यायिक व्यवस्था से नाराज था और ई-मेल के जरिए सिस्टम को बाधित करना चाहता था। वह मैसूर में अपनी मां के साथ रहता था और बेरोजगार था।

गंभीर धाराओं में केस, उम्रकैद तक की सजा संभव

आरोपी पर Bharatiya Nyaya Sanhita की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खास तौर पर साइबर आतंकवाद से जुड़ी धारा 66F के तहत उसे आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी जैसा मामला

यह मामला दिखाता है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर किस तरह बड़े स्तर पर दहशत फैलाने की कोशिश की जा सकती है। साथ ही, साइबर निगरानी और तकनीकी जांच की अहमियत भी इस कार्रवाई से साफ हो गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

2 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

7 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

22 घंटे ago