Bihar

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को राजद ने अपने सभी विधायकों को पटना के एक होटल में रखा है। आर ब्लॉक के समीप होटल पनाश में पार्टी के सभी विधायकों को बुलाया जा रहा है।

रात में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायकों के साथ बैठक करेंगे। अब तक राजद के एक और कांग्रेस के दो विधायक नहीं आ सके हैंं। राजद ने पूर्व विधायकों को विधायकों की निगरानी में लगाया है।

राजद प्रवक्‍ता बोले-जबरदस्‍ती मैदान में उतारा पांचवां उम्‍मीदवार

पार्टी का दावा है कि सत्ताधारी दल हॉर्स ट्रेडिंग कर सकता है, पैसा देकर तोड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सबों को एक स्थान पर रखा गया है। प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने पांचवें उम्मीदवारों को जबरदस्ती मैदान में उतारा है। इस भरोसे से कि हम धनबल और तंत्र बल से इस चुनाव को जीत लेंगे। लेकिन भाजपा अपने मकसद में सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि, कैसे वोट देना है और लाना है इसलिए सभी विधायक एक साथ बैठ कर बात कर रहे हैं। हम लोग साथ बैठ कर बात करते हैं तो कहते हैं कि नजरबंद किया जा रहा है और खुद अपनी पार्टी के नेताओं के फोन को भी जब्त कर लेते हैं।

एआईएमआईएम की इफ्तार पार्टी में तेजस्‍वी आमंत्र‍ित 

इधर चुनाव से एक दिन पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) ने दावत ए इफ्तार का आयोजन किया है।

पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक अख्‍तरुल ईमान ने कहा कि रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इसमें नेता प्रत‍िपक्ष तेजस्‍वी यादव को भी दावत दी गई है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍यसभा चुनाव में क‍िसे वोट देना है, यह विधायकों के साथ बैठक में तय करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

30 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

1 घंटा ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

1 घंटा ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

1 घंटा ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

9 घंटे ago