बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3 नामों का एलान हो गया है। इस बीच चिराग पासवान के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है और उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा के लिए उम्मीदवारी पर संशय पैदा कर दिया है। इसे अंदरूनी खींचतान के तौर पर भी देखा जा रहा है। दरअसल, बिहार की 5 राज्यसभा सीटों में से बीजेपी ने अपने खाते की 2 सीटों से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पूर्व विधायक शिवेश कुमार राम को प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, जेडीयू ने अपने खाते की 2 सीटों पर नामों पर पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि पांचवी सीट के लिए रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने इस दावे को खारिज किया है। चिराग पासवान ने कहा है कि गठबंधन के अंदर नामों पर चर्चा काफी समय से चल रही थी। अब जब प्रक्रिया शुरू हो गई है और चुनाव पास हैं, तो NDA नतीजों के करीब पहुंच रहा है। कौन सी पार्टी किस उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी, इसकी फाइनल लिस्ट जारी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि BJP उम्मीदवारों की लिस्ट कल जारी हुई थी। जिसमें नितिन नवीन और पूर्व विधायक शिवेश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। उनको मैं बधाई देता हूं, क्योंकि वह एक बड़ी जिम्मेदारी लेने जा रहे हैं। उन्होंने हरसंभव मदद देने का वादा किया।
चिराग ने यह कहकर राजनीतिक सनसनी फैला दी कि NDA गठबंधन से पांचवां नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है और इस पर NDA की तरफ से कोई अधिकृत मुहर नहीं लगी है। पांचवे नाम पर चर्चा अभी भी चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि NDA की तरफ जब अधिकृत सूची जारी हो जाएगी, तो NDA के उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे। बिहार में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के 19 विधायक हैं, जबकि कुशवाहा के मात्र 4 विधायक हैं। ऐसे में चिराग के इस बयान को राज्यसभा के लिए उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर असहमति के तौर देखा जा रहा है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…