बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी पांचों सीटों के लिए उम्मीदवारों का नाम लगभग तय हो गया है। इसमें चिराग पासवान की पार्टी लोजपा आरवी को स्थान नहीं मिला जबकि पार्टी के 19 विधायक हैं। दूसरी ओर मात्र चार विधायकों वाली आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का नाम फाइनल हो गया है। राजद की ओर से तेजस्वी यादव कल 5 मार्च को पत्ता खोलेंगे। राज्यसभा हिस्सेदारी नहीं मिलने के बाद लोजपा आरवी की ओर से रिएक्शन आया है। कल पांच मार्च तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। 16 मार्च को मतदान होगा।
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है जबकि जदयू से एक सीट पर रामनाथ ठाकुर और दूसरी पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत के नाम की चर्चा है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सासाराम लोकसभा चुनाव हार चुके शिवेश राम को टिकट दिया है। पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा का नाम फाइनल हो गया है। सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के बाद चिराग पासवान की पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है।
कहा गया है कि लोजपा आरवी में सीट नहीं मिलने को लेकर कोई नाराजगी नहीं है। लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट का कहना है कि राज्यसभा की बिहार से सभी पांच सीटों पर उनकी पार्टी एनडीए के प्रत्याशियों को ना सिर्फ समर्थन देगी बल्कि उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी। राजेश भट्ट ने कहा कि हमारे सभी विधायक एनडीए के प्रत्याशी को वोट करेंगे।
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…