समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

IMG 20260212 WA0118

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन अभी तक जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने एक बार फिर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। उन्होंने शनिवार को ऐलान किया कि अगर बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा का विज्ञापन 3 दिन में जारी नहीं किया गया, तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीपीएससी और शिक्षा विभाग की ओर से 10 लाख से अधिक शिक्षक अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है।

बीपीएससी आंदोलनों को लेकर चर्चा में रहने वाले छात्र नेता दिलीप कुमार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि डेढ़ महीने पहले आयोग ने कहा था कि भर्ती की अधियाचना आ चुकी है और टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी होगा। मगर अभी तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 18 मार्च को जब आंदोलन किया गया था तब बीपीएससी के सचिव और परीक्षा नियंत्रक ने कहा था कि अधियाचना आई थी लेकिन शिक्षा विभाग ने वापस ले ली थी। उन्होंने मार्च अंत तक विज्ञप्ति जारी करने की बात कही थी, मगर अब तक टीआरई-4 का नोटिफिकेशन नहीं आया है।

IMG 20260326 WA0029

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

दिलीप कुमार ने कहा कि अब भी आयोग के पास 3 दिन का समय है। अगर 31 मार्च तक टीआरई-4 का नोटिफिकेशन नहीं आता है, तो मजबूरन अभ्यर्थियों को सड़क पर उतरकर फिर से आंदोलन करना पड़ेगा। छात्र नेता ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और उन्हें अपने पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि 30 मार्च को बेगूसराय में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की बड़ी बैठक होगी। इसमें लाइब्रेरियन, शिक्षक, दारोगा, सिपाही आदि भर्तियों के अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की जाएगी।

दिलीप कुमार ने यह भी कहा कि अब अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग और बीपीएससी की बातों पर भरोसा नहीं है। साथ ही आरोप लगाया कि ये बहाली नहीं करना चाहते हैं इसलिए भर्ती में लेटलतीफी की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीते दो सालों से शिक्षक भर्ती का कौन-सा रोस्टर बनाया जा रहा है।

IMG 20240904 WA0139

सितंबर में होगा एग्जाम

बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन 22 से 27 सितंबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2026 में जारी होगा। बीपीएससी ने पिछले महीने अपने सालाना परीक्षा कैलेंडर में टीआरई-4 के एग्जाम और रिजल्ट डेट को जोड़ा था। तब कहा जा रहा था कि मार्च में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, मगर अब तक नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थी चिंतित हैं।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20250204 WA0010

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150