Bihar

ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध, खाड़ी देशों में फंसे बिहारियों लिए बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

खाड़ी देशों में बढ़ते युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर अहम कदम उठाया है. राज्य के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने दिल्ली स्थित बिहार भवन से एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. इससे विदेशों में रह रहे बिहारियों और उनके परिवारों को तत्काल सहायता मिल सकेगी. सरकार ने यह कदम ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए उठाया है. विभाग का कहना है कि क्षेत्रीय हालात अचानक बिगड़ने की स्थिति में प्रवासी कामगारों तक तुरंत सूचना और सहायता पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है.

अगर आपके परिवार का भी कोई व्यक्ति इन युद्ध वाले देशों में फंसा हुआ या फिर वहां फंसे कोई व्यक्ति किसी भी तरह का मदद चाहता है तो हेल्पलाइन नंबर 7217788114 पर संपर्क कर सकता है. हेल्पलाइन जारी करते हुए दीपक आनन्द ने कहा कि राज्य प्रशासन अपने नागरिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सुविधा 24×7 सक्रिय रहेगी और किसी भी संकट की सूचना मिलते ही विभाग की टीम संबंधित केंद्रीय एजेंसियों और दूतावासों से कॉर्डिनेट कर तुरंत कार्रवाई करेगी.

किस तरह की मिलेगी राहत

अधिकारियों के अनुसार, हेल्पलाइन पर कॉल कर प्रवासी कामगार या उनके परिजन रोजगार, सुरक्षा, वीज़ा, आने जाने या स्थानीय समस्या से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर मामले को संबंधित मंत्रालय या भारतीय मिशन तक तुरंत भेजा जाएगा ताकि समय पर समाधान मिल सके.

सरकार ने प्रवासी श्रमिकों के परिवारों से अपील की है कि अगर उनका कोई सदस्य खाड़ी देशों में कार्यरत है और किसी तरह की परेशानी में है, तो वे बिना देर किए हेल्पलाइन से संपर्क करें. विभाग ने यह भी भरोसा दिलाया है कि हर शिकायत या सूचना को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

खुद को अकेला ना समझे प्रवासी

राज्य प्रशासन का कहना है कि विदेशों में कार्यरत बिहार के श्रमिक राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. अधिकारियों ने दोहराया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और अगर हालात बिगड़ते हैं तो अतिरिक्त आपात व्यवस्था भी लागू की जा सकती है. प्रशासन का संदेश साफ है कि दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे बिहार के नागरिक खुद को अकेला न समझें, राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए तत्पर है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

19 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

1 घंटा ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

2 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

12 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

13 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

13 घंटे ago