Categories: BiharNEWS

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार इस दिन तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इससे कई जिलों के हालात बिगड़ सकते हैं. पिछले दो-तीन दिनों से बिहार का मौसम शुष्क बना हुआ था. कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन अधिकांश जिलों में मौसम साफ ही रहा. हालांकि अब मौसम करवट लेने जा रहा है. आज से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. हिमालय की तराई से सटे कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

मौसम विभाग का कहना है कि कल से अगले दो-तीन दिनों तक पूरे बिहार में तेज हवा के साथ भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना है. इसे देखते हुए आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में रामनवमी के मौके पर मौसम उत्सव में खलल डाल सकता है. लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

अक्सर रामनवमी के दिन कई मंदिरों पर पुष्प वर्षा की जाती है लेकिन इस बार वर्षा तो होगी ही साथ ही ओले भी गिरेंगे. कहने का मतलब यह है कि रामनवमी के दिन पूरे बिहार का मौसम खराब रहेगा. तेज आंधी, जोरदार बारिश, गरज चमक के साथ ओले गिरने की पूरी संभावना है. इसकी शुरुआत आज से ही हो रही है. आज यानी 26 मार्च को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बेहद हल्की बारिश होने की संभावना है. शेष जिलों में धूप खिली रहेंगी.

मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को पूरे बिहार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. साथ ही गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने की प्रबल संभावना है. सभी जिलों में ठनका गिरने का भी पूर्वानुमान है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, और अरवल सहित कुल 18 जिलों में ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है. इसीलिए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बाकि, इस दिन बारिश सभी जिलों में होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

3 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

12 घंटे ago

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

14 घंटे ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

17 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

19 घंटे ago