बिहार में बेमौसम बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी तेज हवा

बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक बादल और बारिश लोगों को हैरान कर रही है. IMD ने राज्य के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च तक बिहार के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बेमौसम बारिश देखने को मिल सकती है. 16 मार्च को स्थिति सबसे गंभीर हो सकती है, जब राज्य के सभी 38 जिलों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अनुमान है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ज्यादा बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी अधिक है. इसका असर किसानों पर पड़ सकता है, क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने का खतरा है. तेज हवा और आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है.

मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/cDBQxHa8EA
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) March 13, 2026




