समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

सजधज कर बारात लेकर पहुंचा समस्तीपुर का दूल्हा, कटिहार के थाने में इंतजार कर रही थी दुल्हन, अब शेरवानी में जाना पड़ गया जेल

IMG 20260212 WA0118

दूल्हा सजा, बारात निकली, लेकिन ससुराल की बजाए दुल्हन थाने में बैठकर इंतजार कर रही थी. चौंकाने वाली घटना बिहार के कटिहार जिले से सामने आई. जहां एक दूल्हा सजधज कर थाने जा पहुंचा. मामले का पता चलते ही बाराती चुपचाप खिसक लिए और पुलिस ने दूल्हे को धर लिया. उसे शेरवानी में ही जेल जाना पड़ गया. दुल्हन ने उस पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप लगाए हैं. पुलिस जांच में जुटी.

मामला कटिहार नगर थाना क्षेत्र का है. जहां शादी की खुशियों के बीच अचानक ऐसा मोड़ आया कि दूल्हे को शेरवानी में ही जेल की हवा खानी पड़ गई. समस्तीपुर का रहने वाला निकेश धूमधाम से बारात लेकर कटिहार अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा था, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि मंडप की जगह उसका सामना थाने से होगा. दरअसल, करीब दो साल पहले दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. बातचीत बढ़ी तो प्रेम संबंध में बदल गई.

IMG 20260205 WA0002paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

दुल्हन के प्राइवेट फोटो किए वायरल

लड़की का आरोप है कि निकेश लगातार शादी का दबाव बनाता रहा और मना करने पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देता था. इतना ही नहीं, उसने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दीं, जिससे युवती भयभीत हो गई. कई बार शादी की बात टलती रही, लेकिन धमकियों से परेशान होकर युवती ने पूरी सच्चाई अपने परिजनों को बता दी. इसके बाद परिवार ने एक योजना बनाई. शादी के बहाने निकेश को बारात लेकर कटिहार बुलाया गया. तय समय पर वह सेहरा सजाकर, शेरवानी पहनकर बारात के साथ पहुंचा, लेकिन जैसे ही वह दुल्हन के घर पहुंचा, माहौल बदल गया.

IMG 20240904 WA0139

ब्लैकमेल के आरोप में किया गिरफ्तार

लड़की पक्ष ने उसे रोक लिया और सीधे पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी. देखते ही देखते शादी का मंडप थाने में बदल गया और बारात की रौनक सन्नाटे में तब्दील हो गई. लड़की के गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने निकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की. प्राथमिक जांच में धमकी और ब्लैकमेल के आरोप सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं, अचानक हुए इस घटनाक्रम से बाराती भी सकते में आ गए और किसी तरह वहां से निकलकर कानूनी कार्रवाई से खुद को बचाया.

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1