Bihar

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए खुशखबरी, प्रमोशन होगा और सैलरी भी बढ़ेगी

बिहार के सरकारी टीचर्स के लिए बड़ी गुडन्यूज है. राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने शिक्षकों के प्रमोशन, वेतन भुगतान और ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर बड़ा फैसला लिया है. इससे राज्य के लाखों शिक्षक और प्रिंसिपल्स को फायदा होगा. शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के खत्म होने के बाद शिक्षकों की प्रमोशन प्रोसेस कर दी जाएगी.

लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए ये फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है. सरकार के मुताबिक, प्रमोशन की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी. इसके लिए सेवा अवधि, योग्यता और विभागीय नियमों को आधार बनाया जाएगा. शिक्षा विभाग ने प्रमोशन से जुड़े नियमों को लगभग अंतिम रूप दे दिया है.

अप्रैल 2026 से शुरू होगा प्रमोशन

शिक्षा विभाग की तैयारी के मुताबिक, अप्रैल 2026 से शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू होगी. पहले चरण में प्राइमरी और मिडियम लेवल के टीचर्स को शामिल किया जाएगा. इसके बाद बाकी कैटेगरी के शिक्षकों को भी प्रमोशन दिया जाएगा. सरकार शिक्षकों के तबादले (Transfer Policy) को लेकर भी नई नियमावली तैयार कर रही है. नई नीति के तहत जून 2026 से बड़े स्तर पर तबादले किए जाएंगे. इससे दूर-दराज के इलाकों में तैनात शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है.

वेतन को लेकर भी राहत

बिहार सरकार ने शिक्षकों के वेतन को लेकर भी बड़ा फैसला किया है. राज्य के सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों का फरवरी महीने का वेतन होली से पहले जारी किया जाएगा. इससे करीब 7.5 लाख कर्मचारी, जिनमें 5.85 लाख से ज्यादा शिक्षक और हेडमास्टर शामिल हैं. सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बजट में भी बड़ा प्रावधान किया है. 2026-27 के बजट में शिक्षा विभाग के लिए 68 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि रखी गई है. इससे स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की सुविधाएं और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा. सरकार के इस फैसले के बाद बिहार के शिक्षकों में खुशी का माहौल है. शिक्षकों का कहना है कि प्रमोशन और समय पर वेतन मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और वो बेहतर तरीके से छात्रों को शिक्षा दे पाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

शहर से सटे आधारपुर गांव में बच्चा चोरी की अफवाह पर हंगामा, बुजुर्ग महिला को ग्रामीणों ने घेरा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव में शुक्रवार को कथित बच्चा चोरी की…

5 मिनट ago

समस्तीपुर नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगह से शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अंग्रेजी…

18 मिनट ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता में अनुष्का, आशी व उदिता ने मारी बाजी

समस्तीपुर : बिहार पुलिस द्वारा मनाए जा रहे बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर…

36 मिनट ago

सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के गुर सिखाए, समस्तीपुर BRB काॅलेज में छात्रों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और युवाओं को डिजिटल रूप से जागरूक…

45 मिनट ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनीं फरियादें, समय सीमा में निपटारे का दिया निर्देश

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में डीएम रोशन कुशवाहा…

52 मिनट ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में हादसा टला, दूसरे फ्लोर की बालकनी का छज्जा गिरा, नीचे खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट कैंपस परिसर में शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब…

1 घंटा ago