बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के बीच गिरने लगी। इसे देखते ही आरपीएफ जवानों ने समय रहते महिला को खींचकर बाहर निकाल लिया। इससे महिला की जान बच गई। चलती ट्रेन में चढ़ने, गिरने और फिर बचाने की पूरी वारदात रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे के आसपास बेगूसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर हुई।
कटिहार-पटना इंटरसिटी में चढ़ने के दौरान लटक गई महिला
घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है। कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 01 से खुल चुकी थी। इसी दौरान एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच लटककर घिसटने लगी। महिला को गिरता देख वहां तैनात आरपीएफ उप-निरीक्षक संजय कुमार सहनी और अन्य दो पुलिसकर्मियों ने बिना वक्त गंवाए दौड़ लगा दी और महिला को मौत के मुंह से बाहर खींच निकाला। इस बचाव कार्य के दौरान एक सिपाही भी प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा, लेकिन उसने महिला को सुरक्षित बचा लिया।
सीतामढ़ी की रहने वाली है महिला यात्री
पीड़ित महिला यात्री की पहचान सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र स्थित बनगांव बाजार निवासी दुर्गा शाह की 45 वर्षीय पत्नी देवंती देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, देवंती देवी अपने पति और बच्चों के साथ बेगूसराय से राजेंद्र नगर जाने के लिए ट्रेन पकड़ रही थीं। राजेंद्र नगर जाने की जल्दी में उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने का जोखिम उठाया, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था।
‘जान जोखिम में न डालें’, आरपीएफ की यात्रियों से अपील
आरपीएफ बेगूसराय के निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवानों की सतर्कता से महिला की जान बच गई है। उन्होंने यात्रियों से हाथ जोड़कर अपील की है कि कृपया चलती हुई ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास बिल्कुल न करें। यह अत्यंत खतरनाक है और इससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं। हमेशा ट्रेन के रुकने का इंतजार करें।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…
समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…
समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…
घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…