Bihar

पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं रही. बिहार पर्यटन विकास निगम ने इसे निजी बुकिंग के लिए भी खोल दिया है. शहरवासी अब इस बस को डेढ़ घंटे के लिए बुक कर सकते हैं और गंगा किनारे घूमते हुए खास मौके सेलिब्रेट कर सकते हैं. एक ट्रिप का किराया 4,000 रुपये तय किया गया है, जो पूरे बस के लिए होगा.

डेढ़ घंटे की सैर, पूरी बस आपकी

नई व्यवस्था के तहत डबल डेकर बस को प्रति ट्रिप बुक किया जा सकेगा. एक ट्रिप की अवधि करीब डेढ़ घंटे की होगी और किराया प्रति ट्रिप के आधार पर लिया जाएगा. इसका मतलब है कि बस में मौजूद सभी सीटें बुक करने वाले समूह के लिए आरक्षित रहेंगी. जन्मदिन, फैमिली गेट-टुगेदर या दोस्तों के साथ छोटी पार्टी के लिए यह एक अनोखा विकल्प बनकर उभरा है.

360 डिग्री नजारा और गंगा की ठंडी हवा

यह डबल डेकर बस दीघा घाट से कंगन घाट तक चलती है. ऊपरी डेक से गंगा का 360 डिग्री नज़ारा, खुली हवा और जेपी गंगा पथ का खूबसूरत नजारा इसे खास बनाता है. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली इस बस में सूर्यास्त के वक्त गंगा किनारे का दृश्य यात्रियों को अलग ही अनुभव देता है.

बस में कुल 40 सीटें हैं. नीचे के डेक पर 20 वातानुकूलित सीटें हैं, जबकि ऊपरी डेक पर 20 खुली सीटें उपलब्ध हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक प्रशिक्षित गाइड भी मौजूद रहता है. गाइड दीघा घाट से लेकर जेपी गंगा पथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देता है.

आम दिनों में भी किफायती सफर

जो लोग निजी बुकिंग नहीं करना चाहते, उनके लिए यह बस सामान्य सैर के लिए भी उपलब्ध है. आम दिनों में एक तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 50 रुपये और दोनों तरफ का किराया 100 रुपये निर्धारित है. इस तरह कम बजट में भी लोग गंगा किनारे घूमने और शहर को नए नजरिये से देखने का आनंद ले सकते हैं. यह पहल पटना के शहरी पर्यटन को नई पहचान देगी और युवाओं के साथ-साथ परिवारों को भी आकर्षित करेगी. साथ ही साथ नई सेल्फी प्वाइंट के रूप में नई पहचान बनाने में कामयाब होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

20 घंटे ago