समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, प्रियंका ने की सांसद से फोन पर बात

IMG 20260121 WA0021

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भड़ास निकाली. राहुल गांधी ने एक्स के जरिए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले का जिक्र किया और पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध बताया. राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘पटना में NEET की आकांक्षी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को उजागर कर दिया है.’

राहुल गांधी ने और क्या-क्या लिखा?

राहुल गांधी ने आगे लिखा, पीडित परिवार ने जब निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की, तो वही पुराना भाजपा-NDA मॉडल सामने आ गया. केस को भटकाओ, परिजनों को प्रताड़ित करो और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण दो. इस बेटी के लिए न्याय की आवाज बनकर साथी सांसद पप्पू यादव जी मजबूती से खड़े हुए. आज उनकी गिरफ्तारी साफ तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध है ताकि जवाबदेही मांगने वाली हर आवाज को डराया और दबाया जा सके.

IMG 20260205 WA0002

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

राहुल गांधी ने यह भी लिखा, ‘सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि यह घटना किसी एक मामले तक सीमित नहीं दिखती. यह एक भयावह साजिश और खतरनाक पैटर्न की ओर इशारा करती है, जहां और भी बेटियां शिकार बन रही हैं और सत्ता इस खौफनाक सच्चाई से आंखें मूंद कर बैठी है. यह राजनीति नहीं, इंसाफ़ का सवाल है। यह बिहार की बेटी की इज्जत और सुरक्षा का सवाल है.’

प्रियंका गांधी ने पप्पू यादव से की फोन पर बात

प्रियंका गांधी ने सांसद पप्पू यादव से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने पप्पू यादव को अच्छे वकील की मदद लेने की सलाह दी. साथ ही प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी. प्रियंका गांधी ने लिखा, पटना के हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा के साथ रेप और हत्या का मामला झकझोर देने वाला है. यह केस सामने आने के बाद सरकार का रवैया उससे भी ज्यादा खौफनाक है. FIR दर्ज होने से लेकर जांच और कार्रवाई तक सबकुछ संदिग्ध बना दिया गया है. यह सब किसे बचाने के लिए किया जा रहा है?

IMG 20240904 WA0139

प्रियंका गांधी ने यह भी लिखा, ‘हाथरस, उन्नाव से लेकर अंकिता भंडारी और पटना तक जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, भाजपा की सरकारें पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती हैं. इस केस में आवाज उठा रहे सांसद पप्पू यादव जी की गिरफ्तारी इसी असंवेदनशील रवैये की एक और कड़ी है. भाजपा और उनके सहयोगियों का एजेंडा स्पष्ट है- वे अन्याय और अत्याचार के साथ खड़े हैं.’

FB ADD scaled

PMCH में एडमिट हैं पप्पू यादव

सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया. IGIMS में बेड नहीं होने की वजह से पप्पू यादव को पीएमसीएच में एडमिट किया गया. पप्पू यादव की गिरफ्तारी का मामला गहराता जा रहा है. ऐसे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक्स के जरिए भड़ास निकाली.

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150