समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पप्पू यादव को एक केस में जमानत, दूसरे में रिमांड पर ले लिया; अभी जेल से बाहर नहीं आएंगे सांसद

IMG 20260121 WA0021

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। हालांकि, फिलहाल वे जेल से बाहर नहीं आएंगे। उन्हें एक दूसरे मामले में रिमांड पर ले लिया गया है। सांसद को जिस मामले में जमानत मिली है, वो साल 1995 का है। उन पर मकान पर कब्जा करने और जालसाजी का आरोप लगा था। पुलिस ने बीते शुक्रवार की आधी रात को उन्हें पटना के मंदिरी आवास से गिरफ्तार किया था। उस समय समर्थकों की पुलिस से गहमागहमी हुई थी। इसके बाद पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें वे फिलहाल रिमांड पर रहेंगे।

बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले पर अब सुनवाई बुधवार को पटना की एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। यानी सांसद को कम से कम एक और रात बेऊर जेल में काटनी पड़ेगी। वहीं, मंगलवार को सुनवाई के दौरान पप्पू यादव ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी हत्या की साजिश करने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है।

IMG 20260205 WA0002

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पुलिस ने आधी रात को आवास से किया था गिरफ्तार

पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज 31 साल पुराने मामले में वारंट मिलने के बाद पुलिस शुक्रवार आधी रात को पप्पू यादव के मंदिरी आवास पर पहुंची थी। सांसद और उनके समर्थकों ने पहले पुलिस का विरोध किया। करीब ढाई घंटे तक हंगामा चलता रहा। फिर पुलिस सांसद को गिरफ्तार कर आईजीआईएमएस अस्पताल ले आई थी। जहां उन्हें रात भर रखा गया था।

शनिवार सुबह पीएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें दो दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अदालत ने उनका इलाज कराने का निर्देश दिया था। इसलिए सांसद को पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराया। रविवार को उनकी तबीयत ठीक होने के बाद बेऊर जेल शिफ्ट कर दिया गया। सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी के चलते सुनवाई टल गई। फिर मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां गर्दनीबाग थाना वाले मामले में उन्हें जमानत दे दी गई। मगर बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज हंगामा वाले ताजा मामले में उन्हें रिमांड पर ले लिया।

IMG 20240904 WA0139

क्या है 31 साल पुराना मामला

पप्पू यादव पर 1995 में पटना के पुनाईचक में एक मकान पर कब्जा करने का आरोप लगा था। विनोद बिहारी लाल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि एक व्यक्ति ने उनका मकान किराये पर लिया था। उसे बाद में पप्पू यादव के एक करीबी को दे दिया गया। फिर उनके मकान में एक राजनीतिक पार्टी का कार्यालय चलाया जाने लगा। 31 साल से यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित है। अदालत ने पूर्व में सांसद को समन भेजा था, लेकिन वे कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ वारंट निकाला गया था। पिछले सप्ताह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

FB ADD scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250821 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150