समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: सूट-बूट पहनकर लग्जरी कार से बकरी चोरी करने पहुंचे थे चोर..जानें फिर क्या हुआ?

IMG 20260121 WA0021

अब तक आपने सोने-चांदी, बाइक और चारपहिया वाहनों की चोरी की सनसनीखेज वारदातें खूब सुनी होंगी. लेकिन इस बार हम आपको एक ऐसी चोरी की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. मामला बिहार के शिवहर जिले से सामने आया है, जहां होली पर्व से ठीक पहले बकरी चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात ने लोगों को चौंका दिया है. यह घटना शिवहर नगर थाना क्षेत्र के रेजमा गांव की है. बताया जाता है कि बीती रात चार शातिर चोर स्कॉर्पियो चारपहिया वाहन से गांव पहुंचे और बकरियों को चुपचाप उठाकर गाड़ी में लादने लगे. लेकिन जैसे ही उनकी आहट ग्रामीणों तक पहुंची, गांव में शोर मच गया. खुद को घिरा देख चोर मौके पर ही स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गए.

स्कॉर्पियो से पहुंचे थे शातिर चोर

मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में मिली स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है. बकरी चोरी की इस अनोखी घटना ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है. ग्रामीणों का कहना है कि अपराधी अब चोरी के लिए भी नए-नए तरीके अपनाने लगे हैं. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा.

IMG 20260205 WA0002paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

बकरी चुराने की थी योजना

जानकारी के मुताबिक, बीती रात चार शातिर चोर लग्जरी स्कॉर्पियो चारपहिया वाहन से गांव में दाखिल हुए. चोरों का निशाना गांव की बकरियां थीं, जिन्हें होली के मद्देनजर चुराने की साजिश रची गई थी. आधी रात को जब चोर बकरियों को उठाकर अपने वाहन में लाद चुके थे और भागने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी आहट से ग्रामीणों की नींद खुल गई. ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. खुद को घिरता देख चोर बुरी तरह घबरा गए. हालात ऐसे बने कि चोर अपनी जान बचाने के लिए स्कॉर्पियो वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए.

IMG 20240904 WA0139

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लावारिस हालत में मिली स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया. पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है. लग्जरी गाड़ी से बकरी चोरी की यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

IMG 20250821 WA0010

अनोखी चोरी चर्चा का विषय

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की चोरी से साफ है कि अपराधी अब नए-नए तरीके अपना रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है. पुलिस ने बकरी और चोर के वाहन को जब्त कर लिया है और उसे थाने में रखा है. पुलिस अब वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा.

FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20260201 WA0062 1