Bihar

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला है। नीतीश कैबिनेट ने सारण (छपरा) जिले के सोनपुर में नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के जमीन खरीद को मंजूरी दे दी है। पटना में गंगा नदी के पार इस हवाई अड्डा का निर्माण चार सालों में किया जाएगा। 2030 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एयरबस ए380 जैसे वाइड बॉडी विमान भी आसानी से लैंड और टेकऑफ कर सकेंगे।

सोनपुर एयरपोर्ट के लिए हाजीपुर और डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में लगभग 4200 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई।

लंबा होगा रनवे, 1302 करोड़ का बजट मंजूर

सोनपुर एयरपोर्ट का रनवे पर्याप्त लंबा और आधुनिक होगा, ताकि यहां से हर तरह के विमानों का संचालन किया जा सकेगा। एयरपोर्ट की जमीन के लिए नीतीश कैबिनेट ने 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

दरअसल, पिछले दिनों केंद्रीय बजट में सोनपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद नीतीश सरकार ने इसके निर्माण को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की है। इसी क्रम में शुक्रवार को राज्य मंत्रिपरिषद ने इस पर अपनी सहमति प्रदान कर दी।

पटना के पास तीसरा एयरपोर्ट

पटना में अभी जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट है। यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है लेकिन रनवे छोटा होने की वजह से यहां से इंटरनेशनल विमानों का संचालन नहीं किया जा सकता है। इसके विस्तार की प्रक्रिया चल रही है।

वहीं, सरकार पटना के पास बिहटा में नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट विकसित कर रही है। हालांकि, वो भी वायुसेना बेस पर मौजूद है, वह भी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट नहीं है। ये दोनों एयरपोर्ट गंगा नदी के दक्षिणी छोर पर हैं।

अब सरकार सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का निर्माण कराएगी। इस हवाई अड्डा को एकदम नए सिरे से नई जमीन पर बनाया जाएगा। ताकि अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इसमें रनवे, टर्मिनल समेत अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा सकेगा।

सोनपुर एयरपोर्ट चालू होने के बाद पटना ही नहीं बल्कि हाजीपुर और छपरा समेत आसपास के अन्य क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिलेगी। यह पटना के पास गंगा नदी के उत्तरी छोर पर स्थित होगा, जिससे तिरहुत, सारण क्षेत्र के उत्तरी जिलों के लोगों के भी काम आएगा।

विदेश जाने के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना पड़ेगा

बिहार में अभी सिर्फ एक गया एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन होता है। वहां से भी थाईलैंड समेत कुछ देशों के लिए ही फ्लाइट मिलती है। अमेरिका, खाड़ी और यूरोपीय देशों में जाने के लिए बिहार से डायरेक्ट कोई फ्लाइट सुविधा नहीं है।

अभी बिहार के लोगों को विदेश जाने के लिए राज्य से बाहर जाकर फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। सोनपुर एयरपोर्ट चालू होने के बाद विभिन्न देशों के लिए विमान सेवा सीधे यहीं से मिलने लगेगी।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की काॅपियों के जांच की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा, 2026 की कापियों की जांच (मूल्यांकन ) कराने की…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

12 घंटे ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

12 घंटे ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

15 घंटे ago

सिर्फ फरवरी माह में अब तक 35 रे’प की वारदात, सदन में राबड़ी देवी ने सरकार को घेरा; क्या बोले मंत्री

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। इस सत्र में विपक्ष के सदस्य नीतीश…

19 घंटे ago