Bihar

वर्दी में नकली राइफल के साथ अवैध वसूली, बिहार में फर्जी पुलिस बन घूम रहे 4 युवक गिरफ्तार

बिहार के रोहतास जिले में वर्दी पहनकर नकली राइफल लेकर घूमते हुए फर्जी पुलिस वाले पकड़े गए हैं। पुलिस ने डेहरी में ऐसे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी सड़क पर रौब जमाकर आने-जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ कर रहे थे और जांच के नाम पर उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। उनके कब्जे से पुलिस की वर्दी, नकली हथियार और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार डेहरी मुफस्सिल थाना के एसआई रजनीश कुमार अपनी टीम के साथ शनिवार को गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली की पावरग्रिड पहलेजा के पास कुछ लोग पुलिस की वर्दी में राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना की पुलिस जब वहां पहुंची तो बिना नंबर प्लेट की एक सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी मिली।

गाड़ी के पास दो युवक पुलिस की वर्दी में थे, जबकि दो अन्य सादे लिबास में घूम रहे थे। जब ड्यूटी पर मौजूद एसआई ने वर्दी पहने युवकों से उनके नाम और पहचान पत्र मांगे गए तो वे गोलमोल जवाब देने लगे। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि वे फर्जी पुलिसकर्मी हैं। उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवकों में डबल स्टार पुलिस वर्दी पहने शत्रुघ्न कुमार, सिपाही की वर्दी पहने राहुल कुमार और शशि कुमार एवं प्रिंस कुमार शामिल हैं। प्रिंस औरंगाबाद जिले के नरारी खुर्द गांव का रहने वाला है, जबकि अन्य तीनों रोहतास जिले के शंभू बिगहा के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो लोहे एवं लकड़ी से बनी राइफल जैसी दिखने वाली नकली बंदूकें, फाइबर स्टिक, बैटन रोल और होलस्टर आदि जब्त किए गए।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों से अवैध वसूली की है। दूसरी ओर, गिरफ्तार युवकों के परिजन का कहना है कि सभी एक टोली बनाकर रील बनाने का काम करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई रील्स वाले वीडियो वायरल भी हो चुके हैं। आरोपी वर्दी पहनकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

2 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

3 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

3 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

6 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

7 घंटे ago