समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में जमीन के पुराने दस्तावेज इस महीने से कर सकेंगे डाउनलोड, ऑफिस का चक्कर खत्म

IMG 20260212 WA0118

बिहार में जमीन सर्वे का काम 2027 तक पूरा कर लेने का टारगेट सेट किया गया है. इसके साथ ही जमीन के पुराने दस्तावेज और रजिस्ट्री के पेपर अब ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे. दस्तावेजों को स्कैन किया जा रहा है, जिसके बाद जून महीने से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा. ऑनलाइन दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए 600 रुपए फीस जमा करना होगा.

इस वेबसाइट पर करना होगा अप्लाई

रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों की माने तो, पुराने दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए विभाग की वेबसाइट https://nibandhan.bihar.gov. in पर जाकर फॉर्म भरना होगा. इसके बाद खाता नंबर, प्लॉट नंबर समेत बाकी की जानकारियां देनी होंगी. इसके बाद 600 रुपए फीस जमा करना होगा. फिलहाल इसका ट्रायल किया जा रहा है. जून महीने से आसानी से पुराने दस्तावेज या फिर रजिस्ट्री के पेपर घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे.

IMG 20260205 WA0002

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

कितने दस्तावेजों की हो चुकी है स्कैनिंग?

जानकारी के मुताबिक, बिहार के 141 रजिस्ट्रेशन ऑफिस में साल 1990 से 2005 तक के लगभग 4 करोड़ दस्तावेज की स्कैनिंग की गई है. स्कैन किए गए दस्तावेज को वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा चुका है. फिलहाल, 1908 से 1990 तक के पेपर की स्कैनिंग हो रही है. यह काम अप्रैल महीने तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद नए साल यानी कि 2026 से ऑनलाइन ही जमीन की रजिस्ट्री की जा रही है.

IMG 20240904 WA0139

अब तक क्या थी व्यवस्था?

अब तक की व्यवस्था की बात करें तो, पुराने दस्तावेज या फिर रजिस्ट्री के पेपर के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफिस जाना होता है. वहां आवेदन देने के बाद दस्तावेज खोजे जाते हैं. इस काम में महीनों का समय लग जाता है. इस दौरान जमीन के मालिकों को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब ऑनलाइन सुविधा मिलने से सहूलियत मिल सकेगी.

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

IMG 20260201 WA0062 1

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150