Bihar

बिहार और बंगाल से कुछ हिस्सा काटकर बन सकता है नया राज्य! जानें क्यों शुरू हुई ये चर्चा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे ने राज्य की सियासत में एक नया तूफान खड़ा कर दिया है. गृह मंत्री के इस दौरे के बीच एक ऐसी चर्चा तेज हो गई है जिसने बिहार और पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. दरअसल, आरजेडी विधायक रणविजय साहू ने दावा किया है कि बिहार के सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों को मिलाकर एक नया राज्य या केंद्र शासित प्रदेश बनाने की तैयारी चल रही है. बता दें अगर ऐसा होता है तो इससे विपक्षी पार्टियों का चुनावी समीकरण पूरी तरह बिगड़ सकता है.

आरजेडी विधायक रणविजय साहू के अनुसार अमित शाह का ये दौरा महज प्रशासनिक नहीं है. उनके अनुसार केंद्र सरकार बिहार के सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को जोड़कर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाने की योजना पर काम कर रही है. साहू का आरोप है कि इस कदम के पीछे असली मकसद राजनीतिक है. उनका कहना है कि अगर ऐसा होता है तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार में आरजेडी का एक बड़ा मुस्लिम वोट बैंक प्रभावित होगा.

इन 6 जिलों पर टिकी हैं सबकी नजरें

इस चर्चा के केंद्र में मुख्य रूप से छह जिले शामिल बताए जा रहे हैं. इनमें तीन जिले बिहार के हैं और तीन पश्चिम बंगाल के. बिहार की ओर से किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार का नाम सामने आ रहा है. वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और दार्जिलिंग को इस नए प्रस्तावित क्षेत्र का हिस्सा बताया जा रहा है. बता दें कि भौगोलिक रूप से ये सभी जिले एक दूसरे से सटे हुए हैं और रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण गलियारे का निर्माण करते हैं.

बिहार के जिलों क्या है गणित

इस पूरी बहस की जड़ इन जिलों की जनसंख्या और धार्मिक आंकड़ों में छिपी है. बिहार का किशनगंज जिला मुस्लिम बहुल है जहां मुस्लिम आबादी लगभग 68 प्रतिशत है और हिंदू 31.43 प्रतिशत है. पूर्णिया में हिंदू आबादी 60.96 प्रतिशत और मुस्लिम 38.46 प्रतिशत है. कटिहार में भी स्थिति मिली जुली है. यहां 68% हिंदू और करीब 31.43% मुस्लिम आबादी है. यह जिला बिहार का वो हिस्सा है जो बंगाल और झारखंड दोनों से कनेक्ट होता है और रेलवे और व्यापार का एक अहम केंद्र भी है.

बंगाल में क्या है स्थिति 

वहीं पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां के उत्तर दिनाजपुर में लगभग बराबर की आबादी है. वहीं पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की स्थिति सबसे दिलचस्प है. यहां पर मुस्लिम 49.92% है और हिंदू यहां पर तकरीबन 49.31% है. कुल आबादी 32 लाख से ऊपर है. दक्षिण दिनाजपुर की बात की जाए पश्चिम बंगाल में तो हिंदू बहुल क्षेत्र है. दक्षिण दिनाजपुर में हिंदू 73.55% है. मुस्लिम 24.63% है. यह जिला अपेक्षाकृत हिंदू बहुल है. यहां पर मुस्लिम आबादी मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में निवास करती है. जबकि शहरी क्षेत्रों में हिंदू आबादी अधिक है. दार्जिलिंग की बात की जाए तो देखिए पश्चिम बंगाल का ये जिला है और यहां पर बहुधार्मिक पहाड़ी जिला दार्जिलिंग एक अनूठा जिला है. यहां पर हिंदू आबादी सबसे अधिक है. लेकिन इसके साथ बौद्ध धर्म और ईसाई धर्म भी व्यापक पैमाने पर यहां पर है और चाय बगानों के लिए यह प्रसिद्ध है और यह जिला पहले से ही गोर्खा लैंड की मांग को लेकर राजनीतिक रूप से उबल चुका है. इस जिले को किसी नए राज्य में शामिल करना अपने आप में एक जटिल प्रशासनिक और राजनीतिक चुनौती होगी.

बदल जाएगी बिहार और बंगाल की राजनीति?

अगर इन जिलों को मिलाकर एक अलग प्रशासनिक इकाई बनाई जाती है तो इसका सीधा असर राज्यों की विधानसभा सीटों पर पड़ेगा. विपक्षी नेताओं का मानना है कि इन इलाकों का प्रतिनिधित्व राज्यों की विधानसभा से खत्म होने पर सत्ता पक्ष को सीधा फायदा होगा. हालांकि भाजपा की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. पार्टी इस दौरे को संगठन की मजबूती और विकास कार्यों की समीक्षा बता रही है. फिलहाल यह मुद्दा एक बड़ी राजनीतिक बहस का रूप ले चुका है जिसका भविष्य केंद्र सरकार के अगले कदमों पर निर्भर करेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

31 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

2 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

3 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

4 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

14 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

15 घंटे ago