Bihar

अमित शाह का आज से बिहार दौरा, सीमांचल में ‘डेरा’ डालेंगे, 3 दिन तक होगी हाई-लेवल समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार 25 फरवरी को तीन दिन के दौरे पर बिहार आ रहे हैं। अमित शाह बिहार के संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करें। इस दौरान वह सीमा पर घुसपैठ और कथित अवैध धार्मिक ढांचों के कारण राज्य के सीमांचल क्षेत्र में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अमित शाह तीनों दिन सीमावर्ती क्षेत्रों में डेरा डालेंगे। इस दौरान वह सात सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। बता दें, सीमांचल में बिहार के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया सहित कई उत्तर-पूर्वी जिले शामिल हैं।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित शाह सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठ और जनसांख्यिकीय परिवर्तन के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति और सीमा प्रबंधन का जायजा भी लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, बैठक के दौरान गृह मंत्री सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित अवैध धार्मिक ढांचों और स्थानीय अधिकारियों की ओर से उन घुसपैठियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट तलब कर सकते हैं, जो कथित तौर पर क्षेत्र की जनसांख्यिकी बदल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों से जनसांख्यिकीय पैटर्न, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और प्रवर्तन कार्रवाइयों का आकलन पेश करने के लिए भी कहा जा सकता है।

SSB और सुरक्षा तंत्र की समीक्षा करेंगे अमित शाह

अधिकारियों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा करेंगे। चर्चा में निगरानी तंत्र, खुफिया समन्वय और बिना दस्तावेजीकरण के सीमा पार आवागमन पर लगाम लगाने के लिए उठाए गए कदम भी शामिल हो सकते हैं। बता दें, एसएसबी नेपाल और भूटान के साथ लगने वाली लगभग 2,400 किलोमीटर लंबी सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला केंद्रीय बल है।

घुसपैठियों को वापस भेजने का दावा करते रहे हैं अमित शाह

अमित शाह अपने भाषणों के दौरान यह दावा करते आए हैं कि हर घुसपैठिये का पता लगाया जाएगा, मतदाता सूची से उसका नाम हटा दिया जाएगा और उसे उसके देश वापस भेज दिया जाएगा। गृह मंत्री ने पिछले साल अक्टूबर में एक चुनाव रैली में कहा था, ‘हमारी सरकार भारत में घुसपैठ करने वाले हर व्यक्ति को चुन-चुनकर बाहर निकालेगी। उनका पता लगाकर उन्हें उनके देशों में वापस भेज दिया जाएगा।’

अधिकारियों के मुताबिक, अमित शाह बुधवार को किशनगंज कलेक्टरेट में भूमि पत्तन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक भी करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन वह लेट्टी और इंदरवा में सीमा चौकियों का उद्घाटन करने के साथ-साथ एसएसबी की विभिन्न परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिलान्यास करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

AEDO परीक्षा को लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा और बेतिया से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें टाइम टेबल

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक…

4 घंटे ago

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

5 घंटे ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

6 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

10 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

10 घंटे ago