मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में निर्माणाधीन 1200 बेड वाले नए अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किए जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आईजीआईएमएस को तीन हजार बेड का बनाया जा रहा।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मु्ख्यमंत्री ने निर्माणाधीन अस्पताल के आवासीय भवन के निर्माण को भी देखा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से मरीजों को इलाज में और सहूलियत होगी। साथ ही बिहार की स्वास्थ्य सेवायें बेहतर और उन्नत होंगी।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बढ़ा विश्वास
उन्होंने कहा कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में जब हम लोगों की सरकार बनी तब से समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में इलाज के लिए प्रतिमाह मात्र 39 मरीज ही आते थे, यानी प्रतिदिन एक या दो मरीज आते थे। वर्ष 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवा और इलाज की पूरी व्यवस्था की गयी। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हर महीने औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं।
बिहार में पहले मात्र 6 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या अब 12 हो गयी है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 5400 बेड तथा अन्य 5 पुराने मेडिकल कॉलेज को 2500 बेड का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई हैं जिससे बिहार के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा, बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पाण्डेय, आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. (डा.) बिन्दे कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों द्वारा सत्र 2025-26 में “मुख्यमंत्री बिहार दर्शन…
बिहार के मुजफ्फरपुर की गलियों से निकलकर लंदन की सत्ता के गलियारों तक पहुंचने वाले…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते…
बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…
समस्तीपुर : इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा, 2026 की कापियों की जांच (मूल्यांकन ) कराने की…