Bihar

सॉरी पापा… मैं जा रही हूं; BPSC टीचर का फंदे से लटका शव मिला, कमरे से सुसाइड नोट बरामद

बिहार के वैशाली में एक बीपीएससी शिक्षिका का अपने किराए के घर में फंदे से लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। पति की कलह से तंग आकर आत्महत्या की बात बताई जा रही है। मृतका प्रिया भारती वैशाली के खाजेचांद छपरा मध्य विद्यालय में शिक्षिका थी। पुलिस ने शव और नोट को जब्त कर लिया है। उसकी एक तीन माह की बेटी भी है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रिया भारती सेहान गांव में डेरा लेकर रहती थी और वहीं से ऑटो से स्कूल आना जाना करती थी। रोज की तरह सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचाने टेम्पू ड्राइवर पहुंचा। कई बार आवाज देने पर भी जब शिक्षिका बाहर नहीं निकली तो उसने शोर मचाया। लोगों ने झांक कर देखा तो प्रिया को फंदे से लटका हुआ पाया। हल्ला करते ही ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और शव को इन्क्वेस्ट रिपोर्ट बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की एक दुधमुंही बच्ची है।

बताया गया है कि प्रिया भारती की शादी दो साल पहले जनदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी दीपक राज से हुई थी। उनकी 3 महीने की एक बेटी है। पति पत्नी के बीच आपसी विवाद की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें यह लिखा हुआ है कि मम्मी-पापा सॉरी, मेरा किसी से भी कोई विवाद नहीं है। मैं स्वेच्छा से इस दुनिया से जा रही हूं।

बेटी की लाश और सुसाइड नोट देखकर उसके परिवार में कोहराम मच गया। 26 जनवरी के अवसर पर स्कूल में शिक्षिका का इंतजार किया जा रहा था और वह दुनिया को अलविदा कह गई।आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही है। कुछ लोग पति और पत्नी के बीच विवाद की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस सभी संभावित ऐंगल से मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका के माता-पिता को बुलाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

4 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

15 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

16 घंटे ago