Bihar

तेजस्वी लंबी छुट्टी बाद पटना लौटे, नीतीश सरकार को 100 दिन की मोहलत दी, बोले- जो वादे किए वो पूरा करे सरकार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करीब डेढ़ महीने बाद रविवार को पटना लौटे। सपरिवार विदेश यात्रा पर गए तेजस्वी पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम सरकार को 100 दिनों का समय देते हैं। महिलाओं के खाते में दो लाख दिए जाएं। अपराध कम हो और रोजी रोजगार के वायदे पूरा हो। सरकार ने जो भी घोषणा पत्र में वादे किए थे, वो पूरा करे।

उन्‍होंने एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। जनतंत्र को इन लोगों ने धनतंत्र और मशीन तंत्र बना दिया है। क्‍या षडयंत्र रचा गया, सबको पता है। छल-कपट से चुनाव जीते। बिहार की नई सरकार कैसे बनी पूरा देश जानता है। तेजस्वी ने कहा कि हम सकारात्‍मक राजनीति‍ करते हैं इसलिए 100 दिन तक सरकार की नीत‍ि ओर निर्णय पर कुछ नहीं बोलेंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देखते हैं कब हमारी माता-बहनों को दो-दो लाख रुपये दिए जाते हैं। कब एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाती है। हर जिले में चार-पांच कारखाने कब लगते हैं। इन सबको देखेंगे। अब सरकार की जिम्‍मेदारी है कि जो घोषणापत्र जारी किया था, उसे जमीन पर उतारें।

आपको बता दें विदेश यात्रा से तेजस्वी 2 दिसंबर को दिल्ली लौट आए थे। जिसके बाद वे एक शादी समारोह में उत्तराखंड गए थे। और आज पटना लौटे हैं। वहीं राजद चीफ लालू यादव भी कल दिल्ली से पटना लौटे हैं। उनके साथ बेटी मीसा भारती भी पहुंची थी। दिल्ली में तेजस्वी और तेज प्रताप का भी आमना-सामना हुआ था। जब लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की कोर्ट में दोनों पेश हुए थे। तेजस्वी की लंबी छुट्टी पर जाने को लेकर विपक्ष ने कई सवाल उठाए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 मिनट ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

13 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

15 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

15 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

16 घंटे ago