Bihar

सम्राट चौधरी का नाम लेकर पिटाई मामले में ऐक्शन; पटना पुलिस ने दो को दबोचा, वीडियो वायरल हुआ था

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी का नाम लेकर एक युवक की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में पटना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना कंकड़बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में 31 दिसंबर की रात को हुई थी। मॉल में समान आपूर्ति करने वाले रशीद इकबाल और सफाई कर्मी गौरव गिरी ने घटना को अंजाम दिया था। वायरल वीडियो में लाल रंग का हुडी पहने एक युवक को काले रंग का ब्लेजर पहने एक शख्स पीट रहा है।

आपको बता दें वायरल वीडियो 54 सेकेंड का है, जिसमें पिटाई करने वाला कहता है कि तुम्हारा हाथ काट देंगे। हम बीजेपी के विरोधी (एंटी) हैं। उस कमरे में कुछ और लोग बैठे हुए हैं। युवक की पिटाई होने पर वहां बैठे लोग कुछ नहीं कर रहे हैं जबकि युवक हाथ जोड़कर खड़ा है। पिटाई करने वाला शख्स उसके हाथ की ऊंगली काटने की धमकी भी दे रहा है। वह कटर (ब्लेड) लेकर उसके हाथ को पकड़ता है। पीड़ित कहता है कि मेरा कॅरियर खराब हो जाएगा। पीड़ित बार-बार हाथ जोड़कर माफी मांगता है। इस बीच पीड़ित कहता है कि वह फाइन भर देगा, लेकिन 10 गुना नहीं दे सकता है।

इस दौरान वहां बैठा दूसरा व्यक्ति कहता है कि तू 10 गुना ही देगा। इसलिए तेरा वीडियो बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पटना पुलिस हरकत में आ गई। वीडियो को पहले पटना के बोरिंग रोड का बताया गया। इसे लेकर एसके पुरी थाना कई जगहों पर जांच की। फिर कंकड़बाग थाना क्षेत्र का बताया गया। कंकड़बाग थाने की पुलिस इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

4 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago