Bihar

समस्तीपुर बाईपास से लेकर अनीसाबाद-एम्स एलिवेटेड कॉरिडोर तक… 33,464 करोड़ के 52 सड़क प्रोजेक्ट की DPR समीक्षा

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने गुरुवार को 52 सड़क परियोजनाओं के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) समीक्षा की। इनकी लागत 33,464 करोड़ रुपए है। इस क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि डीपीआर तैयार करने में भविष्य की परियोजनाओं का भी ध्यान रखें। जिन परियोजनाओं के डीपीआर की समीक्षा की गई उनमें 36 एनएच विंग की, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की 14 व बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड की दो परियोजनाएं हैं।

इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के डीपीआर की समीक्षा हुई :
  • समस्तीपुर बाईपास (9.8 किमी) – शहर में ट्रैफिक जाम कम करने एवं बेहतर कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण
  • विक्रमशिला सेतु (एनएच-131बी) के दोनों मार्गों का विकास (लगभग 15 किमी) – क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने हेतु।
  • अनीसाबाद-एम्स एलिवेटेड कॉरिडोर (लगभग 7 किमी) – पटना में एम्स एवं अन्य क्षेत्रों को बेहतर जुड़ाव प्रदान करने वाली एलिवेटेड परियोजना।
  • औरंगाबाद फोरलेन बाईपास (लगभग 9.8 किमी) – शहर में लगातार जाम की समस्या से राहत दिलाने हेतु।
  • मधेपुरा जिले में सिंहेश्वर बाईपास (11.27 किमी) – स्थानीय कनेक्टिविटी एवं विकास को बढ़ावा।
  • कमला नदी पुल (4-लेन सड़क पर, एनएच-227 (पुराना NH-104), लगभग 2 किमी) – यातायात को सुगम बनाने वाली महत्वपूर्ण परियोजना।

समीक्षा के दौरान यह पाया कि डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया में कुछ परियोजनाओं में अपेक्षित गति नहीं है। पथ निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में मौजूद परियोजना कंसल्टेंट्स एवं संबंधित अधिकारियों को डीपीआर को लेकर कई तरह के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआर की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्धता पर विशेष ध्यान देते हुए इसे तैयार करें। डीपीआर तैयार करने में आने वाली अवरोधों की सूचना तुरंत उच्च स्तर को दी जाए ताकि उन्हें शीघ्र हल किया जा सके। ये परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी, आर्थिक विकास एवं जनसुविधा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago