समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

नाराज RLM विधायकों को मनाने में जुटे उपेंद्र कुशवाहा, माधव आनंद और आलोक सिंह से मुलाकात

IMG 20250923 WA0025

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के नाराज विधायकों को मनाने में जुट गए हैं। कुशवाहा ने आरएलएम विधायक माधव आनंद और आलोक कुमार सिंह से मुलाकात की है।

इसकी तस्वीर पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर की गई है। इसे कुशवाहा की पार्टी की ओर से विधायकों के नाराजगी की अटकलों को खारिज करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20251220 WA0094paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

आरएलएम के फेसबुक पेज पर शेयर की गई तस्वीर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ मधुबनी विधायक माधव आनंद एवं दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह नजर आ रहे हैं।

IMG 20240904 WA0139

यह मुलाकात कुशवाहा के पटना स्थित आवास पर शुक्रवार देर शाम को हुई। हालांकि, पार्टी के तीसरे विधायक रामेश्वर महतो इस बैठक में नहीं नजर आए। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पार्टी ने लिखा- “कुशवाहा अपने आवास पर विधायकों से गपशप करते हुए”।

IMG 20250821 WA0010FB ADD scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041file 00000000201c7207a5243d349b920613