Bihar

बिहार: इंजेक्शन देकर पूरे परिवार को बेहोश किया; रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर 50 लाख की डकैती!

बिहार के जमुई जिले में सोमवार की सुबह अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर से करीब 50 लाख रुपये की लूट कर ली। यह घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने थाना से महज 15 मीटर की दूरी पर हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह, उनकी पत्नी पुष्पम कुमारी और बेटा घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश अचानक घर में घुस आए। एक बदमाश उनके सीने पर बैठ गया और रिवॉल्वर सटाकर नशे का इंजेक्शन दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटे को भी नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया।

डॉ. सत्यार्थी की पत्नी पुष्पम कुमारी ने बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे जब वह अपने कमरे से बाहर निकलीं तो नीचे के कमरे के पास दो बदमाश खड़े थे। उन्होंने उनसे पूछा कि वे कौन हैं, लेकिन बदमाशों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक बदमाश ने उनका मुंह दबा दिया और दूसरे ने रिवॉल्वर मुंह में डालकर गोली मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कहा कि उन्हें डॉक्टर को मारने की सुपारी मिली है और अगर घर में रखे गहने और पैसे नहीं बताए गए तो डॉक्टर को गोली मार देंगे। इसके बाद जबरन उन्हें नशे का इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गईं।

बदमाशों ने इसके बाद घर में रखे गहने और नकदी लूट ली और आराम से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार के तीनों सदस्यों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिद्धौर थाने के एसआई जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस वारदात ने एक बार फिर जिले में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

1 घंटा ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

3 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

4 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

12 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

15 घंटे ago