पूर्व केंद्रीय आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। ये कयास लगाए जा रहे हैं कि खरमास बाद जदयू से निकाले गए आरसीपी सिंह एक बार फिर से नीतीश कुमार के साथ दिख सकते हैं।
दरअसल, रविवार को पटेल सेवा संघ की तरफ से दही-चूड़ा भोज का कार्यक्रम था। इसमें सीएम नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों पहुंचे। दोनों के पहुंचने की टाइमिंग में थोड़ा सा ही फर्क था। मंच पर भी दोनों एक साथ नहीं दिखे। लेकिन कार्यक्रम से निकलने के बाद आरसीपी सिंह ने जो बयान दिया वो चर्चा में है।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता किसी एक मौके या पद से जुड़ा नहीं है।
जब आरसीपी सिंह से सवाल किया गया कि, नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह साथ आ सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि, खरमास के बाद आपकी जेडीयू में वापसी होगी? इस पर उन्होंने कहा कि, यह आपको जल्द ही पता चल जाएगा। आरसीपी सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का भी समर्थन किया।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…