Bihar

पूर्णिया एयरपोर्ट से 8 दिनो तक दिल्ली की फ्लाइटें बंद, क्या है वजह

गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास को लेकर दिल्ली में 19 से 26 जनवरी तक रोजाना 145 मिनट का क्लोजर रहेगा। इस दौरान सुबह 10:20 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर उड़ानें प्रभावित होंगी। दिल्‍ली के हवाई क्षेत्र से कोई भी विमान न तो आ सकेगा और न ही जा सकेगा। दिल्ली से रोजाना 10.45 बजे पूर्णिया की उड़ान भरने वाली टाटा इंडिगो की एयर बस भी कैंसल रहेगी। आठ दिनों तक न तो दिल्ली से फ्लाइट पूर्णिया आयेगी और न ही पूर्णिया से दिल्ली जायेगी।

इसके चलते दिल्ली-पूर्णिया-दिल्ली की कुल 16 उड़ानें प्रभावित रहेंगी। टाटा इंडिगो ने पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट के लिए 19 से 26 जनवरी तक टिकट की बुकिंग पहले से ही बंद कर दी है। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के पूर्वाभ्यास के कारण 19 से 26 जनवरी तक एयर क्लोजर है। इस दौरान दिल्ली के अलावा बांकी रुट पर चलने वाले फ्लाइट का परिचालन पूर्ववत होता रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

8 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

9 घंटे ago