Bihar

वर्दी में गुंडागर्दी करने वाले बर्दाश्त नहीं, 15 दिन में बर्खास्त होंगे; पुलिसवालों को DGP की चेतावनी

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने राज्य के पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि पुलिस की वर्दी में गुंडई करने वाले बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। उन्हें सेवा से 15 दिनों के अंदर बर्खास्त कर दिया जाएगा। डीजीपी ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में ये बातें कहीं। उन्होंने किसी तरह से अपराध और अपराधियों से समझौता नहीं करने का सख्त संकेत दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर भी अगर कोई अपराधियों की तरह काम करेगा या किसी घटना को अंजाम देगा, तो वे भी तत्काल प्रभाव से जेल जाएंगे और ऐसे लालची पदाधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।

हाल के दिनों में गयाजी, मोतिहारी, लालगंज (वैशाली), छपरा में पुलिस पदाधिकारियों या कर्मियों के स्तर से सामने आ गई आपराधिक वारदातों के खिलाफ सख्त नाराजगी जताई। इन जिलों के वरीय अधिकारियों को तुरंत विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। डीजीपी ने राज्य में राज्य में 2024 के मुकाबले 2025 में सभी तरह के संगीन अपराधों की संख्या में कमी आने की जानकारी दी।

उन्होने कहा कि जमीन विवाद में आपराधिक वारदात होने पर पुलिस की भूमिका सामने आती है। सभी अंचल में प्रत्येक शनिवार को जमीन विवाद सुलझाने के लिए विशेष बैठक आयोजित करने का प्रावधान है। इसकी कार्रवाई को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड भी करना है। सभी जिलों को भू-माफिया को चिह्नित कर इनके खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

बताया कि 2024 की तुलना में 2025 में राज्य में संगीन अपराध में कमी आई है। पहली बार डकैती की संख्या 200 से कम हुई है। वर्ष 2024 में जनवरी से दिसंबर तक डकैती की 238 वारदातें हुई थी, जो 2025 में घटकर 174 हो गई हैं। इसी तरह हत्या में 8.3 प्रतिशत, लूट में 21.10 प्रतिशत, दंगा में 21.50 प्रतिशत, रेप में 8.20 प्रतिशत, बैंक डकैती में 80 फीसदी और बैंक लूट की वारदातों में 62.50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। बेहतर और सशक्त पुलिसिंग की बदौलत के कारण ही अपराध में यह नियंत्रण हो पाया है। नतीजन 2024 की तुलना में 2025 में 50 हजार अधिक अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि साइबर थाना में बढ़ोतरी नहीं होगी बल्कि साइबर थाना में मानव बल में बढ़ोतरी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

37 मिनट ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

2 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

9 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

16 घंटे ago