Samastipur

समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड जारी, 7 डिग्री तक लुढ़का दिन का पारा

समस्तीपुर/पूसा : जिले में  हाड़ कंपाने वाली कड़ाके की ठंड जारी है। शुक्रवार को दिनभर लोग धूप को तरस गये। सर्द पछुआ हवा ठंड व कंपकपी को लगातार बढ़ाती रही। इस दौरान लोग घर में सिमटे रहे। ऐसे लोगों के लिए अलाव व गर्म कपड़े सहारा बनी रही। इस दौरान दिन का तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी गिरावट के साथ 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम बताया गया है। यह स्थिति आगे भी बनी रहेगी।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। अगले एक से दो दिनों तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी। जिसके कारण कनकनी वाली ठंड का प्रभाव जारी रहने की आशंका है। इसके बाद कोल्ड डे की स्थिति में आंशिक सुधार होने की संभावना है।

इस दौरान सुबह में मध्यम कुहासा रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस अवधि में औसतन 8 से 10 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री एवं न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

12 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago