Bihar

पटना में फिर एनकाउंटर! पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने मारी गोली

राजधानी पटना में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है. पटना पुलिस लगातार अपराधियों का एनकाउंटर कर उनके पैर में गोली मार रही है. इसी कड़ी में दानापुर अनुमंडल के खगौल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी मैनेजर राय गोली लगने से घायल हो गया. घायल अपराधी को इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया है.

घायल अपराधी की पहचान मैनेजर राय, निवासी दीदारगंज के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मैनेजर राय वर्ष 2022 में खगौल थाना क्षेत्र में हुए डॉ. मो. अनावर आलम हत्याकांड में शामिल रहा है. इसके अलावा उस पर रंगदारी, लूट और हत्या जैसे एक दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मैनेजर राय पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से जुड़े एक रंगदारी मामले में भी वांछित रहा है. वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था.

दोनों ओर से हुई फायरिंग

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, खगौल इलाके में अपराधी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. खुद को पुलिस से घिरा देख मैनेजर राय ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली अपराधी के पैर में लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा. घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर तुरंत एम्स पटना भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.

घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा और सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि मैनेजर राय पुलिस को देखते ही गोलीबारी करने लगा था. एसएसपी ने कहा, “अपराधी ने पुलिस पर दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. एक गोली उसके पैर में लगी है. उस पर हत्या, लूट और रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

पूर्व DGP के दामाद से रंगदारी मामले में भी था वांछित

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मैनेजर राय पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से जुड़े एक रंगदारी मामले में भी वांछित रहा है. इस वजह से वह काफी समय से पुलिस के रडार पर था. पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और सहयोगियों की भी गहन जांच कर रही है.

हथियार बरामद, इलाके में बढ़ी गश्त

पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद करने का दावा किया है. मुठभेड़ के बाद खगौल और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

2 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago