Bihar

पटना आते ही एक्शन में चिराग पासवान, सीएम नीतीश और गवर्नर से की मुलाकात, बंगाल-असम चुनाव पर क्या बोले?

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान नए साल के बाद पहली बार पटना पहुंचे. रविवार सुबह उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद चिराग पासवान राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भी शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और बिहार सरकार में मंत्री संजय पासवान भी मौजूद रहे.

पटना पहुंचने पर चिराग पासवान ने बिहार की जनता को नए साल की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह वर्ष राज्य के लिए खुशहाली और विकास लेकर आए. चिराग ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब पार्टी आभार यात्रा पर निकलेगी. इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है. साथ ही 15 जनवरी को पार्टी कार्यालय में दही-चूड़ा का आयोजन भी किया जाएगा.

विपक्ष पर साधा निशाना

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिराग पासवान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष पिछले कई सालों से झूठ और भ्रम फैलाकर डराने की राजनीति कर रहा है. CAA को नागरिकता छीनने वाला कानून बताया गया और मुसलमानों के बीच डर का माहौल बनाया गया. SIR जैसे मुद्दों पर भी बिना तथ्य के विरोध किया गया और वोट चोरी जैसी बातें फैलाई गईं. चिराग ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे 15 दिन तक बिहार में घूमकर गलत माहौल बनाते रहे. विरोध की प्रक्रिया को नहीं अपनाया, सिर्फ लोगों को भ्रमित किया. लेकिन बिहार की जनता ने एकतरफा फैसला देकर सबको जवाब दे दिया.

मनरेगा को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

मनरेगा पर बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि यह योजना गरीबों के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गई. बिचौलियों ने पैसे खाए और गरीबों को कोई फायदा नहीं मिला. उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने इन खामियों को दूर करने की कोशिश की तो कांग्रेस और विपक्ष को परेशानी होने लगी.

कांग्रेस को राम नाम से एतराज

विभा-जी-रीम-जी योजना को लेकर चिराग ने कहा कि कांग्रेस बापू के नाम की आड़ में राजनीति कर रही है. उन्हें राम नाम से हमेशा परेशानी रही है. बापू के सबसे प्रिय नामों में राम शामिल था, लेकिन कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं कर पा रही.

NDA की बड़ी तैयारी

चिराग पासवान ने कहा कि बंगाल और असम में NDA की सरकार बनेगी. तमिलनाडु में भी NDA मजबूत स्थिति में है. LJP (रामविलास) इन राज्यों में एक्टिव भूमिका निभाएगी. कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला डेढ़ महीने में होगा. सांसद फंड को लेकर उन्होंने कहा कि वे रिपोर्ट नहीं, परफॉरमेंस पर विश्वास करते हैं. वित्तीय वर्ष पूरा होने से पहले सवाल उठाना जल्दबाजी है. अंत में चिराग ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष सदन और जनता दोनों से गायब रहते हैं. आने वाले समय में राजद का नामोनिशान मिट जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

13 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

13 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

15 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

18 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

20 घंटे ago