Bihar

‘विरासत को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती’, परिवार से तकरार के बीच रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक लेकिन बेहद तीखा पोस्ट शेयर किया है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे उनके भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर सीधा हमला माना जा रहा है।

रोहिणी आचार्य का पोस्ट

रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा “बड़ी शिद्दत से बनाई और खड़ी की गई ‘बड़ी विरासत’ को तहस-नहस करने के लिए परायों की जरूरत नहीं होती। अपने और अपनों के कुछ षड्यंत्रकारी ‘नए बने अपने’ ही काफी होते हैं। हैरानी तब होती है, जब जिसकी वजह से पहचान होती है, जिसकी वजह से वजूद होता है, उसी पहचान और वजूद के निशानों को बहकावे में आकर मिटाने पर अपने ही आमादा हो जाते हैं।”

पोस्ट से सियासी हलचल?

बीते कुछ समय से रोहिणी आचार्य के लगातार सोशल मीडिया पोस्ट राजद की अंदरूनी राजनीति को उजागर करते नजर आ रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने पार्टी के आंतरिक मामलों और नेतृत्व को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से सवाल उठाए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट राजद के भीतर चल रही खींचतान, फैसलों को लेकर असंतोष और नेतृत्व शैली पर नाराजगी का संकेत देता है।

बिना नाम लिए तेजस्वी यादव पर निशाना?

हालांकि रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन उनके शब्दों के तीर सीधे तौर पर तेजस्वी यादव की हालिया राजनीतिक रणनीतियों और फैसलों की ओर इशारा करते हैं। परिवार, विरासत और पहचान जैसे शब्दों का इस्तेमाल यह साफ दर्शाता है कि मामला सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि पारिवारिक और वैचारिक टकराव से भी जुड़ा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

14 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

22 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago