Bihar

सरकारी डॉक्टरों के निजी प्रैक्टिस पर रोक से पहले च्वाइस पूछें, भासा ने सरकार से की मांग

बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) ने रविवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सरकार सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की ओर आगे बढ़ी है तो उसे हमारी मांगों पर विचार करना चाहिए। साथ ही भासा और चिकित्सकों की कमेटी से वार्ता करनी चाहिए। भासा ने कहा कि चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस रोकने के लिए विकल्प (च्वाइस) पूछा जाना चाहिए। जो प्रैक्टिस छोड़कर एनपीए लेना चाहते हैं उनको एनपीए दिया जाय।

प्रैक्टिस बंद करने के पहले भासा और चिकित्सकों की कमेटी से वार्ता करनी चाहिए। अगर प्रैक्टिस बंद करनी है तो चिकित्सकों को एम्स और पीजीआई जैसे संस्थान की तरह सुविधा दी जाय। भासा के प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार ने यह जानकारी दी है।

भासा ने कहा कि चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस रोकने के लिए विकल्प (च्वाइस) पूछा जाना चाहिए। जो प्रैक्टिस छोड़कर एनपीए (नन प्रैक्टिसिंग एलाउएंस) लेना चाहते हैं उनको एनपीए दिया जाय। प्रैक्टिस बंद करने के पहले भासा और चिकित्सकों की कमेटी से वार्ता करनी चाहिए। अगर प्रैक्टिस बंद करनी है तो चिकित्सकों को एम्स और पीजीआई जैसे संस्थान की तरह सुविधा दी जाय।

जो लोग प्रैक्टिस नहीं करते हैं, उनके बच्चों की पढाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन करे। चिकित्सकों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। कार्यस्थल पर सुरक्षा सहित अन्य बुनियादी सुविधा को सुनिश्चित की जाय। बिना इस पर समग्र अध्ययन किए इसको लागू करना जल्दीबाजी होगी। यह राज्य के चिकित्सकों के साथ अन्याय होगा। चिकित्सकों को आंदोलन के लिए भी मजबूर होना पड़ेगा। भासा के प्रवक्ता डॉ. विनय कुमार ने यह जानकारी दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

7 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

12 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

14 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

16 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

21 घंटे ago