Bihar

नए साल पर अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे सीएम नीतीश, कार्यकर्ताओं को दिया खास संदेश

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को नए साल पर अचानक पटना स्थित पार्टी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं का हाल जाना और उन्हें नए साल की बधाई दी। सीएम के अप्रत्याशित दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हलचल तेज हो गई। कार्यालय पहुंचते ही नीतीश अपने चैंबर में गए। जहां पार्टी संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली।

इस दौरान नीतीश कुमार के साथ जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जदयू कार्यालय का निरीक्षण किया। नए साल में नीतीश कुमार के अचानक पार्टी ऑफिस पहुंचने से कार्यकर्ता भी उत्साहित और सक्रिय नजर आए। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले, नव वर्ष और शुभकामनाएं दीं।

पटना में भीषण ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। वे लगातार विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कामकाज का जायजा ले रहे हैं। इससे पहले सीएम नीतीश ने कुम्हारार पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कुम्हरार पार्क परिसर को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिये भारत सरकार को पत्र लिखने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

5 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

6 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

15 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

16 घंटे ago