पूर्व मंत्री और JJD अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्टैंड रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया है। बताया जा रहा है कि आवास में मौजूद फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान को LR भारत के नाम से अनीसाबाद रोड स्थित ऑफिस में शिफ्ट किया गया है।
सरकारी आवास खाली होने के बाद नया विवाद सामने आया है। दरअसल, ये बंगला मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट हुआ है। उनका आरोप है कि सरकारी आवास से सामान गायब है।
उन्होंने बताया, ‘बंगले से पंखा, कुर्सी, एसी, बल्ब तक नहीं है। सरकारी आवास में हर विधायक-मंत्री को सुविधा दी जाती है। खंडहर भवन नहीं मिलता है, लेकिन यहां तो छत भी डैमेज है। ये आवास फिलहाल रहने लायक नहीं है, जब तक इसकी मरम्मत नहीं हो जाती।
इस आवास में आपको कुछ नहीं मिलेगा। पंखा-एसी सब उजाड़ लिया गया गया। गेट के लैच तक तोड़े गए हैं। मैंने इसकी जानकारी भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी दी है, उन्हें सब दिखा दिया है।’
25 नवंबर को मिला था आवास खाली करने का नोटिस
तेजप्रताप यादव को सरकारी आवास (26 M स्ट्रैंड रोड, पटना) खाली करने का नोटिस 25 नवंबर 2025 को दिया गया था। महुआ सीट से 2025 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद भवन निर्माण विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया।
उनके साथ ही राबड़ी देवी को भी 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने का भी नोटिस दिया गया था। नियमों के अनुसार, पूर्व विधायकों को नोटिस मिलने के बाद अधिकतम एक महीने में आवास खाली करना होता है।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…