Bihar

CM नीतीश कुमार के पास ₹20552 कैश, अपने मंत्रियों की तुलना में काफी कम संपत्‍ति‍ के स्‍वामी हैं बिहार के CM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत मंत्रियों ने बुधवार को अपनी संपत्ति की घोषणा की। अपने मंत्रियों की तुलना में उनके पास काफी कम संपत्‍त‍ि है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नकदी के रूप में 20,552 रुपये है। उनके पास निजी वाहन के रूप में कार (इको स्पोर्ट्स व टाइटेनियम) है जिसकी कीमत 11 लाख 32 हजार 753 रुपये है। इको स्‍पोर्ट्स कार 2015 मॉडल की है।

10 गायें और 13 बछड़े हैं गोशाला में

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास महज 1.65 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वे गाय पालन करते हैं। उनके पास दस गायें और 13 बछड़े हैं। इनकी कीमत 1.45 लाख रुपये हैं।

उनके पास 20 ग्राम सोने की दो अंगूठी है। एक मोती लगी चांदी की अंगूठी भी है। इसके अलावा उनके पास घरेलू उपयोग की सामग्री एसी, एयरकूलर, कंप्यूटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवेन, ओटीजी और एक्सरसाइज साइकिल है।

एसी की कीमत 38, 200, वाशिंग मशीन 20, 500, ट्रेडमिल की कीमत 35 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री के पास न तो कोई कृषि भूमि है न व्यावसायिक जमीन।

दिल्ली के द्वारिका में एक हजार वर्गफीट का एक फ्लैट है। इसे उन्होंने वर्ष 2004 में 13.78 लाख रुपये में खरीदा था। यही मुख्‍यमंत्री की सबसे कीमती संपत्‍त‍ि है। उनके ऊपर बैक का ऋण नहीं है। न कोई सरकारी बकाया है। उनके ऊपर कोई कर देयता भी नहीं है।

मुख्यमंत्री की संपत्ति: एक नजर में

स्‍टेट बैंक के पटना सचिवालय ब्रांच में 27, 217.56 रुपये, संसद भवन दिल्‍ली ब्रांच में 3,358 रुपये तथा पंजाब नेशनल बैंक के बोरिंग रोड ब्रांच में 27, 191 रुपये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

6 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

8 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

8 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

10 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

11 घंटे ago