Bihar

बिहार: कामकाजी महिलाओं को मिलेगा फ्री हॉस्टल, जानिए बिहार सरकार की नई सौगात

राज्य सरकार प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास का संचालन शुरू करने जा रही है. इसके लिए पटना, गयाजी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, और भागलपुर जिले का चयन किया गया है. मुख्यमंत्री नारी सुरक्षा योजना के तहत बनने वाले इन छात्रावासों में दूसरे जिलों और राज्यों से आकर सरकारी व गैरसरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को रहने के लिए सुरक्षित और सुलभ सुविधा मिलेगी. छात्रावास का लाभ लेने वाली महिला की मासिक आय अधिकतम 75 हजार प्रति महीना होनी चाहिए. छात्रावास की छमता 50 बेड होगी. इसे ‘अपना घर’ की तर्ज पर तैयार महिला विकास निगम संचालन करेगा, ताकि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक माहौल मिल सके.

यह छात्रावास विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए बनाया गया है, जो राज्य में अकेले रहकर सरकारी नौकरी या अन्य सेवाओं में कार्य कर रही हैं. समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रावास में रहने के लिए महिलाओं को किराया नहीं देना होगा. उन्हें केवल भोजन का खर्च उठाना होगा जो तीन हज़ार रुपए प्रति माह तय की गई है. यहां बेड, टेबल, कुर्सी, 24 घंटे बिजली, शुद्ध पे जल के लिए आर.ओ, मनोरंजन के लिए टीवी, मुफ्त में वाई-फाई आदि की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन​ के बाद होगा चयन

इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास निगम के अधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगी. अगले माह छात्रावास पूरी तरह तैयार होने के बाद महिलाओं से आवेदन लिए जाएंगे. इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आवासन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होगी, जिसके आधार पर चयन किया जाएगा. इसके लिए पात्र महिला को जिले में कार्यरत होने से संबंधित दस्तावेज, पहचान पत्र, नियुक्ति पत्र पे-स्लिप, स्थानीय अभिभावक का पूर्ण विवरण, दिव्यंगता की स्तिथि में संबंधित प्रमाणपत्र आदि देना अनिवार्य होगा.

कामकाजी महिला छात्रावास के संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है. छात्रावास की अधीक्षक, सहायक अधीक्षक, रसोइया और अन्य आवश्यक कर्मियों का चयन किया जा चूका है. सभी संसाधनों की व्यवस्था पूरी होते ही अगले माह से छात्रावास का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

नारी सुरक्षा योजना को मिलेगी मजबूती

यह पहल मुख्यमंत्री नारी सुरक्षा योजना को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है. सुरक्षित आवास मिलने से महिलाएं बिना किसी भय के नौकरी कर सकेंगी और उनकी आत्मनिर्भरता की राह और आसान होगी. साथ ही यह कदम राजधानी समेत अन्य जगहों पर महिला सुरक्षा और सामाजिक भरोसे को भी मजबूत करेगा.

बिहार सरकार में समाज कल्याण विभाग के सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि पटना के गोला रोड में छात्रावास का संचालन किया जाएगा. इसके लिए इच्छुक महिलाएं जनवरी महीने से आवेदन कर सकेंगी. छात्रावास को पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है, ताकि कामकाजी महिलाओं को घर जैसा माहौल मिल सके.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago