Bihar

बिहार: गले में जेली टॉफी फंसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत; परिजनों में कोहराम

राजधानी पटना में खगौल थाना क्षेत्र के नीमतल्ला रोड कुम्हार टोली में मंगलवार की शाम गले में जेली टॉफी फंसने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता रेलवे में कार्यरत हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मासूम की मौत की सूचना मिलने पर मोहल्ले में रहने वाले शोकाकुल हैं। चिंटू कुमार पंडित परिवार के साथ नीमतल्ला रोड कुम्हार टोली में रहते हैं। उनका छोटा बेटा मंगलवार की शाम जेली टॉफी खा रहा था। इसी दौरान चॉकलेट उसके गले में फंस गई। टॉफी फंसते ही बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घबराए हुए परिजन बच्चे को पटना एम्स ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे की मां भी रो-रोकर बेसुध हो जा रही थी।

अन्य परिजन उसे किसी तरह संभाल रहे थे। वहीं, बच्चे की मौत की खबर फैलते ही मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। सभी जानने वाले घटना से भौंचक थे। उधर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

सलाह: बच्चों को टॉफी देते समय सावधानी बरतें

विशेषज्ञों का कहना है कि जैली चॉकलेट बच्चे की सांस की नली में फंस गई होगी, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। परिजनों से अपील की कि छोटे बच्चों को चिपकने वाले चॉकलेट या टॉफी खिलाने से परहेज करें। अगर खिलाएं भी तो पहले टुकड़े-टुकड़े कर दें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago