Bihar

एक महीने बाद विदेश यात्रा से लौटेंगे तेजस्वी यादव; आते ही दिल्ली में बैठक, फिर पटना वापसी

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश यात्रा से भारत लौटने वाले हैं। उनके रविवार 4 जनवरी को दिल्ली पहुंचने की चर्चा है। आते ही वे दिल्ली में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं। एक-दो दिन दिल्ली में रुककर वे पटना लौटेंगे। तेजस्वी के पिता एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल दिल्ली में हैं, जिनका पिछले महीने आंख का ऑपरेशन हुआ था। तेजस्वी उनसे भी मिल सकते हैं। बता दें कि तेजस्वी के बीते लगभग एक महीने से परिवार के साथ विदेश यात्रा पर होने की बात कही जा रही है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव के 4 जनवरी को सुबह दिल्ली पहुंचने की संभावना है। रविवार को वे दिल्ली में ही रहेंगे। इसके बाद 5 या 6 जनवरी को वे पटना आ सकते हैं। हालांकि, आरजेडी की ओर से तेजस्वी यादव की यात्रा पर कुछ भी आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।

चुनाव में करारी हार के बाद विदेश गए तेजस्वी

पिछले साल खत्म हुए बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी को मिली करारी हार के बाद से तेजस्वी यादव ने मीडिया से दूरी बना ली। 1 और 2 दिसंबर को वे विधानसभा सत्र में शामिल हुए। मगर 3 दिसंबर को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान वे नजर नहीं आए। इसके बाद से वे सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर हैं। इस बीच चर्चा उठी कि तेजस्वी अपनी पत्नी राजश्री यादव एवं बच्चों के साथ विदेश घूमने चले गए। आरजेडी में बगावत पर उतरे वरीय नेता शिवानंद तिवारी ने उनके यूरोप टूर पर जाने का दावा भी किया।

हालांकि, आरजेडी के नेता इस पर कुछ भी बोलने से कतराते रहे। दूसरी ओर, भाजपा एवं जदयू ने तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पहले उनकी विधानसभा में गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। फिर विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद विपक्ष के नेता द्वारा जनता से दूरी बनाने का आरोप लगाते हुए उनकी विदेश यात्रा को निशाने पर लिया। हाल ही में भाजपा की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें तेजस्वी को लापता बताते हुए उनके गुम होने की बात कहते हुए तंज कसा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago