Bihar

बिहार: दोस्त की बहन से प्यार करना पड़ा भारी, 16 साल के युवक की गमछे से ग’ला द’बाकर हत्या

बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में 31 दिसंबर को 16 साल के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया की लड़के का उसकी बहन से अफेयर चल रहा था. बहन के साथ कथित अवैध संबंध से नाराज होकर आरोपी ने मृतक की गला दबाकर जान ले ली.

जब हर जगह नए साल की खुशियां मनाई जा रही थी, तब फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी मांझी टोला में इस घटना को अंजाम दिया जा रहा था. इस घटना को 31 दिसंबर की आधी रात को अंजाम दिया गया. जिसमें 16 साल के किशोर गोलू मांझी की गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान अवधेश मांझी के बेटे गोलू मांझी के रूप में की गई है.

हत्या का मुख्य कारण आरोपी की बहन के साथ मृतक का कथित प्रेम संबंध था. आरोपी बार-बार गोलू पर उसकी बहन के साथ संबंध तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन मृतक के बात नहीं मानने पर उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया.

पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में लिया

सुशील कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि फुलवारीशरीफ थानांतर्गत 01 युवक की हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई. प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस संबंध में 1 बालक को हिरासत में लिया गया. घटनास्थल से मृतक का मोबाइल एवं हत्यारोपित का जैकेट बरामद किया गया है.

पूछताछ के क्रम में आरोपी ने बताया की वो और गोलू मांझी दोनों शत्रुघ्न राय के खटाल में काम करता थे और साथ ही रहते और सोते भी थे. वहीं हत्या का कारण बहन के साथ अवैध संबंध बताया जा रहा है. आगे की जांच जारी है और विधिक कार्रवाई हो रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

2 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

2 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

3 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

12 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

12 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

13 घंटे ago