शकील अहमद खान ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘अभी अभी काँग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे ख़बर किया है कि काँग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस / युवा काँग्रेस को यह आदेश दिया है कि कल दिनांक 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाए। पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद चर्चा में हैं। अभी हाल ही में शकील अहमद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को डरपोक नेता बता दिया था। अब शकील अहमद ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी उनके घर पर हमला करवा सकती है।
शकील अहमद ने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ‘अभी अभी काँग्रेस के कुछ साथियों ने गुप्त रूप से मुझे ख़बर किया है कि काँग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस / युवा काँग्रेस को यह आदेश दिया है कि कल दिनांक 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने मेरे पटना और मधुबनी निवास पर आक्रमण किया जाए। यह जनतंत्र के सिद्धांत के ख़िलाफ़ है।’
राहुल गांधी डरपोक नेता- शकील अहमद
यहां आपको बता दें कि हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता बताया था। एक निजी चैनल के साथ पॉडकास्ट में उन्होंने राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया था और कहा था कि वे अंदर से पूरी तरह डरे हुए नेता हैं और कांग्रेस में मजबूत नेताओं को पसंद नहीं करते। उन्होंने आरोप था लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केवल नाम के अध्यक्ष हैं, जबकि सभी बड़े फैसले राहुल गांधी ही लेते हैं। राहुल गांधी को वरिष्ठ और बड़े नेताओं के साथ काम करने में दिक्कत होती है। जहां उन्हें बॉस वाली फीलिंग नहीं आती, वहां से वे किनारा कर लेते हैं।
कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं – शकील अहमद
शकील अहमद ने राहुल के संविधान बचाओ आंदोलन पर भी तीखा हमला बोला और इसको भी निरर्थक बताया था। शकील अहमद ने कहा था कि इसका जमीनी स्तर पर कोई असर नहीं है। एसआईआर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी को घेरते हुए कहा था कि यह पूरी तरह से फेल हो चुका है। मुस्लिम समाज भी राहुल गांधी के आरोपों से सहमत नहीं है। हालांकि पूर्व मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी और पार्टी में नहीं जाएंगे।
उन्हें कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है। उनकी नाराजगी राहुल गांधी से है। उन्होंने यह दावा भी किया था कि कांग्रेस के कई बड़े नेता मुस्लिम नेताओं और मुसलमानों के साथ तस्वीर खिंचवाने से डरते हैं, क्योंकि उन्हें हिंदू वोट बैंक खिसकने का भय रहता है। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर को घेरते हुए कहा कि अगर कोच खुद बल्लेबाजी करने लगे तो टीम अच्छी बैटिंग नहीं कर पाएगा। जिससे उन्होंने कांग्रेस की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए।
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…
समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…