Bihar

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा की डेट फाइनल, पूरे बिहार का दौरा कर कामकाज की जमीनी हकीकत देखेंगे सीएम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे. इस यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे. वे विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत देखेंगे और आम लोगों से सीधे बातचीत करेंगे. इसका मकसद विकास कार्यों की समीक्षा करना और आगे की योजनाओं को तेज करना है. समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों के प्रधान सचिवों और सभी जिलों के डीएम को पत्र भेजा है. पत्र में यात्रा के दौरान जरूरी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं. प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है.

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे सीएम नीतीश

इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में चल रही सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और जिन योजनाओं में अड़चन आ रही है, उन्हें दूर करने के निर्देश देंगे. मुख्यमंत्री यह भी देखेंगे कि योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं. मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम जनता से भी बातचीत करेंगे. लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे. इससे स्थानीय स्तर की परेशानियों का जल्द निपटारा होने की उम्मीद है.

इन योजनाओं पर रहेगा खास फोकस

जानकारी के मुताबिक, समृद्धि यात्रा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, रोजगार और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर खास ध्यान रहेगा. मुख्यमंत्री इन क्षेत्रों में हो रहे कामों की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर नई दिशा देंगे. यात्रा के दौरान कई जगहों पर नई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा. इससे विकास कार्यों को और रफ्तार मिलेगी. मुख्यमंत्री खुद मौके पर जाकर योजनाओं की शुरुआत करेंगे, ताकि काम तेजी से आगे बढ़े.

कार्यक्रम स्थलों की तैयारियां तेज

राजनीतिक और प्रशासनिक नजरिए से भी समृद्धि यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है. प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं. जिन जिलों में मुख्यमंत्री जाएंगे, वहां कार्यक्रम स्थलों की तैयारियां की जा रही हैं. समृद्धि यात्रा से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर भी गए थे. उस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास किया था और नई घोषणाएं की थीं. अब समृद्धि यात्रा के जरिए उन योजनाओं की प्रगति को परखने के साथ-साथ नए विकास कार्यों की नींव रखने की तैयारी है. इस यात्रा से न केवल विकास योजनाओं की समीक्षा होगी, बल्कि शासन और जनता के बीच सीधा संवाद भी मजबूत होगा. माना जा रहा है कि समृद्धि यात्रा बिहार में विकास और सुशासन को नई मजबूती देगी.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago