समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

चिराग पासवान खरमास के बाद निकलेंगे यात्रा पर, LJPR में बड़े बदलाव होंगे; 15 को दही चूड़ा भोज

IMG 20250923 WA0025

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान खरमास बाद बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। उनकी इस यात्रा का नाम होगा आभार यात्रा जिसमें वे विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर लोकसभा चुनाव 2024 में सभी पांच सीटों पर उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए धन्यवाद देंगे। पार्टी स्तर पर इसकी रूपरेखा फाइनल की जा रही है। चिराग पासवान ने पार्टी में बड़े बदलाव की ओर इशारा किया है।

पटना में प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि महीने के अंत तक पार्टी की राष्ट्रीय समिति में बदलाव होगा। बिहार में भी सांगठनिक स्तर पर बदलाव होने वाले हैं। अब पार्टी के विधायकों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि खरमास के बाद आभार यात्रा पर निकलेंगे। इसके लिए रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 15 जनवरी को पार्टी कार्यालय में दही चूड़ा भोज का आयोजन किया गया है।

IMG 20251220 WA0094

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पटना पहुंचे् चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की। सीएम आवास एक अणे मार्ग जाकर वे सीएम से मिले और चूड़ा दही भोज में आने के लिए आमंत्रण दिया गया है। साथ ही एनडीए नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है। चिराग पासवान की बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी शेयर किया।

IMG 20240904 WA0139

चिराग पासवान बिहार की राजनीति में काफी इंटेस्ट रखते हैं। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के नारे के साथ सूबे की राजनीति करते हैं। राजनीति गलियारे में चर्चा है कि वे राज्य का मुख्यमंत्री भी बनना चाहते हैं। हालांकि चिराग पासवान ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा रही। लेकिन वे खुद चुनाव नहीं लड़े। राज्य में चूड़ा दही भोज को सियासी नजर से देखा जाता है। इससे पहले 14 जनवरी को तेज प्रताप यादव भी चूड़ा दही भोज का आयोजन कर रहे हैं। तेज प्रताप ने कई एनडीए नेताओं को भी न्योता दिया है।

FB ADD scaled

IMG 20250821 WA0010

IMG 20250204 WA0010

file 00000000201c7207a5243d349b920613

IMG 20241218 WA0041

20201015 075150